सिवनी

अग्रसेन भवन सिवनी: दूसरे चरण का निर्माण कार्य तीव्र गति से जारी, होगा 15 हजार वर्गफीट में विस्तार

Seoni 26 June 2025
सिवनी यशो:- जबलपुर रोड स्थित अग्रवाल समाज के प्रतिष्ठित अग्रसेन भवन के दूसरे चरण का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। समाज के सामूहिक आयोजनों के लिए यह भवन आने वाले समय में और भी सुविधाजनक होने जा रहा है।

दूसरे चरण में लगभग 15,000 वर्गफीट क्षेत्रफल में निर्माण किया जा रहा है, जिसमें से 7,500 वर्गफीट में विशाल कम्युनिटी हॉल और शेष हिस्से में विविध सामाजिक सुविधाओं का निर्माण प्रस्तावित है।

स्लैब ढलाई कार्य सम्पन्न
25 जून को निर्माणाधीन हिस्से में स्लैब ढलाई का कार्य किया गया, जिसमें अग्रवाल समाज समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे: अध्यक्ष राकेश भालोटिया, महासचिव नरेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, सहसचिव सुनील अग्रवाल, कोषाध्यक्ष तरुण अग्रवाल वरिष्ठ सदस्य अनिल सिंघानिया, प्रवक्ता श्री संजय अग्रवाल अन्य सदस्य अंजय अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, अभिनव गोलू अग्रवाल आदि।

अग्रसेन भवन सिवनी का निर्माण कार्य प्रगति पर
सिवनी के अग्रसेन भवन में स्लैब ढलाई के समय अग्रवाल समाज के पदाधिकारी

उद्देश्य और भविष्य की उपयोगिता
पहले से निर्मित 16,000 वर्गफीट भवन से लगे खुले स्थान में यह निर्माण किया जा रहा है। यह भवन विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक व सेवाभावी कार्यक्रमों के लिए एक केंद्रबिंदु बनेगा। आगामी समय में इसमें सामूहिक विवाह, जयंती समारोह, चिकित्सा शिविर व सम्मेलन जैसे आयोजनों के लिए बड़ी उपयोगिता सिद्ध होगी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!