WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमछिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े पर दर्ज किया भ्रष्टाचार का मामला,सीबीआई ने 29 जगहों पर छापामारी

नई दिल्ली – सीबीआई ने आर्यन खान क्रूज मामले से संबंधित भ्रष्टाचार के एक मामले में मुंबई एनसीबी के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीबीआई ने इस मामले में मुंबई दिल्ली रांची (झारखंड) और कानपुर (उत्तर प्रदेश) में 29 ठिकानों पर छापेमारी की है।
जानकारी के मुताबिक, सीबीआई ने समीर वानखेड़े और दो अन्य आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की.
बता दें कि समीर वानखेड़े ने मुंबई एनसीबी का अधिकारी रहते हुए दो साल पहले कथित क्रूज ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया था.
जिस समय उन्होंने एक क्रूज पर छापा मारा था, वानखेड़े एनसीबी के मुंबई जोनल प्रमुख थे । एनसीबी ने आर्यन खान केस के बाद समीर वानखेड़े के खिलाफ विजलेंस जांच की थी, जिसकी एक रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भी सौंपी गई थी. जिसमें वानखेड़े पर गंभीर आरोप लगे थे।
विजिलेंस जांच के बाद आर्यन खान केस के शुरुआती जांच अधिकारी (आईओ) रहे एनसीबी के सुप्रीटेंटेड वी. वी. सिंह को 25 अप्रैल को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। एनसीबी की विजिलेंस की जांच में आय से अधिक संपत्ति पाई गई और भ्रष्टाचार के जरिए जमा किए जाने का संदेह है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!