Mon, 19 Oct 2026 | 05:01:06 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन!

मृत गाय का मांस काटते पकड़े गए दो आरोपी गिरफ्तार

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jan 24, 2026 08:56 pm / Post views : 317

मृत गाय का मांस काटते पकड़े गए दो आरोपी गिरफ्तार
शेयर करें:
Chhindwara 24 January  2026 छिंदवाड़ा यशो:- जुन्नारदेव नगर के वार्ड क्रमांक 01 में मृत गाय का मांस काटते हुए दो लोगों को पकड़े जाने का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक गौ-पालक की गाय की मृत्यु हो जाने के बाद उसे गाड़ने के उद्देश्य से वार्ड क्रमांक 01 के एक व्यक्ति को सौंपा गया था। संबंधित व्यक्ति ने गाय को सुरक्षित रूप से दफनाने की बात कही थी, लेकिन आरोप है कि- उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर गाय को गाड़ने के बजाय उसका मांस काटना शुरू कर दिया।

गौ सेवकों की सूचना पर पहुंची पुलिस

इस घटना की जानकारी हरिओम युवा गौ सेवक समिति, वार्ड क्रमांक 01 को मिली। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में गौ सेवक मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि वार्ड निवासी राजू मांडवार एवं महादेव मांडवार द्वारा मृत गाय को काटा जा रहा था। गौ सेवकों ने सतर्कता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया और तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचना दी।

धारा 151 के तहत कार्रवाई

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को जुन्नारदेव थाना लाया गया। पुलिस द्वारा दोनों पर धारा 151 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

गौ सेवक समिति का बयान

हरिओम युवा गौ सेवक समिति, वार्ड क्रमांक 01 के सदस्यों ने कहा कि— “भविष्य में इस तरह की किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गौ सेवक ऐसे मामलों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाएंगे।” समिति ने यह भी आशंका जताई कि इस तरह की घटनाएं अन्य क्षेत्रों में भी हो सकती हैं, जिस पर प्रशासन को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

स्थिति शांत, पुलिस निगरानी में मामला

पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद फिलहाल क्षेत्र में स्थिति शांत बनी हुई है। पुलिस प्रशासन मामले पर निगरानी रखे हुए है और आगे की कार्रवाई विधिसम्मत रूप से की जा रही है। https://www.amarujala.com/chandigarh/fifty-kilograms-of-beef-recovered-case-accused-denied-anticipatory-bail-high-court-2026-01-24

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष