मध्यप्रदेशसिवनी

रक्षा कार्यक्रमबैंक ऑफ इंडिया सिवनी शाखा में सतर्कता जागरूकता माह के तहत साइबर सु

शाखा प्रबंधक नसीम खान ने अपील की कि पासवर्ड, ओटीपी या खाते की डिटेल साझा न करें

Seoni 09 September 2025

सिवनी यशो:- बैंक ऑफ इंडिया शाखा सिवनी द्वारा सतर्कता जागरूकता माह के अंतर्गत महर्षि विद्यामंदिर शाला सिवनी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्टाफ को वित्तीय साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में बैंक ऑफ इंडिया जबलपुर अंचल के विजिलेंस अधिकारी एवं मुख्य प्रबंधक धीरज महाराज ने स्टाफ को साइबर फ्रॉड से बचाव और धोखाधड़ी होने की स्थिति में तुरंत उठाए जाने वाले कदमों के बारे में विस्तार से बताया।

सिवनी शाखा के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक नसीम खान ने अपील की कि बैंक ग्राहक अपनी गोपनीय जानकारी जैसे पासवर्ड, ओटीपी या खाते की डिटेल किसी के साथ साझा न करें।

इस अवसर पर विजिलेंस अधिकारी धीरज महाराज, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक नसीम खान, बैंक अधिकारी धर्मेंद्र सेठ, महर्षि विद्यामंदिर शाला के उप संचालक आशीष सक्सेना एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2160701

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!