मध्यप्रदेशसिवनी

सिवनी नगर सहित ग्रामीण पेयजल व्यवस्था पर संकट

जलसंसाधन विभाग के प्रभारी मुख्य अभियंता ने जबरन बहा दिया पानी, पेयजल के सुरक्षित स्टाक की भी नहीं की चिंता
नपा अध्यक्ष, सीएमओ एवं सभापति द्वारा किया गया सुआखेडा प्लांट का निरीक्षण

Seoni 03 April 2025

सिवनी यशो:- गुरूवार 03 अप्रैल को नगर पालिका अध्यक्ष शफीक खान, मुख्य नगरपालिका अधिकारी सुश्री दिशा डहेरिया, जलकर सभापति चंदन खताबिया, स्वास्थ्य सभापति राजिक अकील एवं शीबू सेंगर द्वारा बंडोल सुआखेडा प्लांट का निरीक्षण किया गया है और पाया कि वर्तमान में भीमगढ जलाशय मे पानी की मात्रा कम हो चुकी है जिससे आगामी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो सकती है। आगामी समय में भीषण गर्मी के समय पेयजल की समस्या से निपटने लिये परिषद की चिंता बढ़ गयी है और व्यवस्थित पेयजल उपलब्धता के लिये कार्य योजना तैयार करने पर विचार किया है ।

सिवनी नगर सहित ग्रामीण पेयजल व्यवस्था पर संकट - Seoni News

यहां बता दें कि भीमगढ़ बांध में पेयजल का सुरक्षित स्टाक रखा जाना सुनिश्चित किया जाता है उसके पश्चात सिंचाई के लिये पानी नहरों में छोड़ा जाता है परंतु इस वर्ष जल संसाधन विभाग के अधिकारी द्वारा इस बात की कोई चिंता नहीं की गयी और जबरन नहरों में पानी छोड़कर बहा दिया है गया है जिस सिवनी विधायक पहले ही जिला कलेकटर को जाँच के लिये पत्र लिख चुके है और उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में सामूहिक जल प्रदाय योजना एवं नगरीय क्षेत्र में पेयजल सप्लाई प्रभावित होने की चिंता व्यक्त की है ।

सिवनी नगर सहित ग्रामीण पेयजल व्यवस्था पर संकट - Seoni News

यहाँ बता दें कि पिछले कुछ दिनों से सिवनी नगरीय क्षेत्र में पेयजल की सही ढंग से सप्लाई नहीं हो पा रही है नगर में आमजनता परेशान है और नगर पालिका को कोस रही है अनेक लोग शिकायत कर रहे है । जबकि वास्तविकता यह है कि सिवनी नगर पेयजल के लिये भीमगढ़ बांध के पानी पर आश्रित है और पूरे नगर में वहीं से पेयजल की पूर्ति होती है जिसके लिये निर्धारित किया गया है कि पेयजल के लिये निर्धारित स्टाक सुरक्षित रखने की प्राथमिकता के पश्चात सिंचाई के लिये पानी दिया जायेगा परंतु सक्षम अधिकारी ने इस बार जबरन पानी नहरों के माध्यम से बहाकर पेयजल की समस्या को बढ़ा दिया है और अब सिवनी नगर के साथ ही ग्रामीण सामूहिक पेयजल सप्लाई भी भीमगढ़ संजय सरोबर बांध पर आश्रित है जहाँ पेयजल आपूर्ति लडख़ड़ाने की स्थिती में है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button