सिवनीहेल्थ

धारना की बेटी आरज़ू NEET परीक्षा में सफल, ग्रामवासियों में हर्ष

बरघाट के धारना ग्राम की बेटी आरजू भगत बनेगी डॉक्टर, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएँ

Seoni 10 September 2025
बरघाट यशो:- बरघाट विकासखंड क्षेत्र के छोटे से ग्राम धारना कलां की बेटी आरजू भगत ने मेडिकल क्षेत्र में नया कीर्तिमान रचा है। साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली आरजू ने NEET परीक्षा में सफलता प्राप्त कर शासकीय बिरसा मुंडा मेडिकल कॉलेज शहडोल में MBBS की पढ़ाई के लिए चयन पाया है।

आरजू, ग्राम धारना निवासी व्यवसायी संतोष भगत एवं माता श्रीमती उषा भगत की बड़ी संतान हैं। उन्होंने डॉक्टर बनने का सपना देखा था, और आज उनकी मेहनत ने उस सपने को साकार कर दिया। यह उपलब्धि न केवल परिवार के लिए, बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।

ग्राम की पहली बेटी के मेडिकल कॉलेज में चयनित होने की खुशी में गांव का माहौल उल्लासमय रहा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीणों ने आरजू के घर पहुंचकर उन्हें व उनके परिवार को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

गांव के बुजुर्गों ने कहा कि आरजू की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। वहीं जनप्रतिनिधियों ने आरजू के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ग्रामीण अंचलों की प्रतिभाएँ भी कड़ी मेहनत से बड़ी मंजिल हासिल कर सकती हैं।

https://www.mbbsadmissionabroad.in/neet-result

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!