सिवनी 04 जून 2023
सिवनी यशो:- कांग्रेस सत्ता पाने के लिये झटपटा रही है और जनता को अपने पक्ष में लाने के लिये झूठ का मायाजाल फैला रही है और नारी सम्मान योजना के नाम पर अनाधिकृत रूप से महिलाओं से उनकी जो निजी जानकारी का संकलन अपने कार्यकत्र्ताओं के माध्यम से करा रही है वह प्रदेश में बड़ी जालसाजी का गंभीर कारण बन सकती है और कांग्रेस का यह कदम महिलाओं को मुसीबत में डाला सकता है । कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं द्वारा घर घर जाकर महिलाओं से उनके निजी दस्तावेज और पहचान पत्र लिये जा रहे है । कांग्रेस कार्यकत्र्ता के नाम पर कोई जालसाज महिलाओं से दस्तावेज लेकर उनके साथ कोई धोखाधड़ी कर दे तो इसके लिये जबावदार कौन होगा कांग्रेस के कर्णधार इस बात का जबाव दें ।
उक्ताश्य की बात भाजपा कानून एवं विधि विभाग के प्रदेश सह संयोजक अधिवक्ता विनोद ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में के माध्यम से कही श्री सोनी ने आगे कहा कि साइबर माध्यम से ठगी के आये दिने किस्से सुनने मिलते है और ऐसे साइबर ठगो से सावधान रहने के लिये पुुुुुलिस और प्रशासन द्वारा आम आदमियों को सचेत भी किया जाता है, और कहा जाता है कि किसी भी दूसरे व्यक्ति को अपने व्यक्तिगत पहचान वाले दस्तावेज न दें परंतु कांग्रेस पार्टी द्वारा अभियान चलाकर कपोल कल्पित नारी सम्मान योजना के नाम पर प्रदेश की भोली भाली महिलाओं से उनके निजी दस्तावेज संग्रहित किये जा रहे है । इस प्रकार से दस्तावेज एकत्रित करने का कांग्रेस को कोई अधिकार नहीं है ।
अधिवक्ता विनोद सोनी प्रदेश की भोली भाली जनता से अपील की है कि अपने निजी पहचान वाले दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, वोटर आई डी, समग्र आई डी, राशन कार्ड , बैंक खाता नंबर , किसी भी प्रकार की ओटीपी आदि किसी भी व्यक्ति को न दें । इस प्रकार की जानकारी देने से धोखाधड़ी हो सकती है । उन्होंने कहा कि यदि आम आदमी की जानकारी लेने के पश्चात यदि कोई धोखाधड़ी होती है तो उसका जबाबदार कौन होगा ? और धोखाधड़ी की संभावना से इंकार भी नहीं किया जा सकता ।
अधिवक्ता श्री सोनी ने प्रदेश सरकार एवं गृहमंत्रालय से आग्रह किया कि अनाधिकृत तरीके से महिलाओं की निजी जानकारी संग्रहित करने वाले व्यक्तियों पर कार्यवाही के निर्देश प्रदेश के समस्त पुलिस अधीक्षको एवं जिला प्रशासन को दिये जाये जिससे ठगी और दस्तावेजों के दुरूपयोग की संभावना को रोका जा सके ।



