डां. पारस पटेरिया ने आदित्य शर्मा को आई आई टी में चयनित होने पर सम्मानित कर शुभकामनाएँ दी
Seoni 04 June 2025
सिवनी यशो :- नगर के उपनगरीय क्षेत्र भैरोगंज स्थित महाराजबाग निवासी आदित्य विलास शर्मा ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर द्वारा आयोजित जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2025 में सफलता हासिल कर देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान आई आई टी में प्रवेश का मार्ग प्रशस्त किया, इसके पूर्व उन्होंने जेईई मेंस 2025 में 98.06 प्रतिशत हासिल कर जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालीफाई किया था।
चयनित आदित्य विलास शर्मा की इस उपलब्धि समाज सेवी डां. पारस पटेरिया उनके निवास पर पहुँचकर उन्हें उत्तरोत्तर यशोन्नति प्राप्त करने की शुभकामनाएँ दी तथा शाल श्रीफल सहित पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया । इस अवसर पर उनके परिवारजन भी उपस्थित रहे ।
यहाँ बता दें कि चयनित छात्र आदित्य विलास शर्मा डॉ. दादूराम शर्मा (पूर्व विभागाध्यक्ष पी.जी.कॉलेज सिवनी) के नाती तथा सहकारिता विभाग में पदस्थ वाणीविलास नीलम शर्मा के पुत्र हैं। उनकी इस कुशलतम सफलता पर उनकी बहन डॉक्टर लावण्या शर्मा (मेडिकल कॉलेज नागपुर) भाई डॉक्टर ईशान शर्मा (एम्स भटिंडा), इष्ट मित्रों सहित परिवारजनों, ने शुभकामनाएं देकर उज्जवल भविष्य की कामना की है।



