Uncategorizedछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

दर्शना ने प्रथम स्थान प्राप्त कर नगर को किया गौरवान्वित

 

बरघाट यशो:- माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा शासकीय एवं गैर शासकीय विद्यालयों के बारहवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम विगत दिनों को घोषित किए गए जिसमें उत्कृष्ट विद्यालय बरघाट में अंग्रेजी माध्यम से कक्षा 12 वी गणित संकाय की छात्रा दर्शना धुर्वे पिता चंद्रकांत धुर्वे एवं श्रीमती हेमलता धुर्वे की बेटी ने 500 अंक में से 461 अंक लेकर 92.2 प्रतिशत अंक अर्जित कर समूचे बरघाट ब्लॉक में प्रथम स्थान हासिल कर अपना परचम लहराते हुए अपने विद्यालय का नाम रोशन करते हुए अपने माता पिता एवं नगर बरघाट को भी गौरवान्वित किया है । दर्शना धुर्वे एक मध्यमवर्गीय परिवार से है । दर्शना धुर्वे ने बताया कि वह आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं । इस सफलता का श्रेय स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक/ शिक्षिका, माता-पिता के साथ-साथ अपने चाचा सूर्यकांत सिंह धुर्वे (शिक्षक) को दिया हैं जिन्होंने दर्शना को समय-समय पर उचित मार्गदर्शन दिया।

कुमारी आकांक्षा राहंगडालेका सुयश

दर्शना ने प्रथम स्थान प्राप्त कर नगर को किया गौरवान्वित - Seoni News

वहीं कुमारी आकांक्षा राहंगडाले शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बरघाट ने कक्षा 12 वीं गणित समूह अंग्रेजी माध्यम मेें 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय एवं ब्लॉक में दूसरा स्थान प्राप्त किया जिस पर विद्यालय के सभी शिक्षकों ने बधाई दी।

कुमारी शैलजा तिवारी का सुयश

 

दर्शना ने प्रथम स्थान प्राप्त कर नगर को किया गौरवान्वित - Seoni News

उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय बरघाट की छात्रा कुमारी शैलजा पिता जीवनलाल तिवारी ने कक्षा 10 वीं में कुल 500 अंक में से 478 अंक 95.6 प्रतिशत अर्जित कर शाला एवं बरघाट में सबसे ज्यादा अंक प्राप्त किये। कुमारी शैलजा ने इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों एवं माता पिता को दिया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button