बहु को पी.एच.डी. की उपाधि मिलने पर हुआ ससुराल में जोरदार स्वागत
Chhindwara 23 November 2024
छिंदवाड़ा यशो:- परासिया विकासखंड तहसील मुख्यालय परासिया स्थित भारतीय जीवन बीमा कार्यालय के सामने निवासरत नगर पालिका के पूर्व पार्षद, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, समाजसेवी मृदु भाषी एवं पेंच कन्हान राजपूत क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष नवलसिंह परिहार (मुन्ना भैया) की पुत्रवधू श्रीमती हंसा परिहार पति ठाकुर हनी सिंह परिहार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित मैट्स विश्वविद्यालय ने वायु प्रदूषण में शोध कार्य के लिए हाल ही में पीएचडी की उपाधि प्रदान की है।
ज्ञात हो कि श्रीमती हंसा परिहार का मायका रायपुर शहर का है, इनके पिता का नाम: स्वर्गीय अशोक कुमार राजपूत तथा माता का नाम: श्रीमती कुसुम लता राजपूत है जो रायपुर कलेक्ट्रेट कार्यालय में कार्यरत है । यहां पर उन्होंने अपने अध्ययन के दौरान बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) में स्नातक एवं मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की, इसके बाद उन्होंने वायु प्रदूषण पर यहां की पर्यवेक्षक: प्रोफेसर (डॉ.) स्नेहलता बर्डे के मार्गदर्शन में नए शोध कार्य शुरू किया था। किन्तु इसी दौरान 2019 में उनका विवाह छिंदवाड़ा जिला के परासिया निवासी नवल सिंह परिहार के परिवार में हो गया विवाह के बाद भी उन्होंने अपने ससुराल वालों की सहमति से शोधकार्य में लगातार गति-शील रही, जिसके परिणाम स्वरूप आखिरकार उन्हें इसमें सफलता मिली।


