WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशव्यापारसिवनीहेल्थ

स्वादिष्ट सीताफल सुबह आते ही गायब हो रहा

सिवनी यशो:- एक जिला एक उत्पाद के रूप में प्रतिष्ठित फल जिले का सीताफल इन दिनों बहुतायत मात्रा में बाजार में प्राप्त हो रहा है । ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी मात्रा में सीताफल शुक्रवारी बाजार, नगर पालिका परिषद के सामने, पोस्ट आफिस के सामने अल सुबह से आना प्रारंभ हो जाता है । स्वादिष्ट सीताफल अपने स्वाद के साथ अनेक औषधिय गुणों वाला है । इस फल के लाजबाव स्वाद के दीवाने सुबह से सीताफल खरीदने बाजार में पहुँचते है और सीताफल एक दो नहीं और न ही दर्जन भर खरीदकर लेजाते है वरन सीताफल के पूरे टोकने के टोकने खरीद कर ले जाते है। सीताफल सुबह आते ही तेजी से बिक जाता है । सिवनी जिलावासियों का यह सौभाग्य है कि उसे सीताफल टोकने भर खरीदने को मिलता है अन्यथा यह लाजबाव स्वादिष्ट फल एक दो ही महानगरों में बहुत मंहगा मिलता है और वहां उपलब्धता भी कम होती है ।


यहाँ बता दें कि सीताफल सिवनी जिले का एक जिला एक उत्पाद के रूप में घोषित फल है । सीताफल जिले के छपारा क्षेत्र में बहुत बड़ी मात्रा में होता है । यहाँ का सीताफल सिवनी के निवासियों को खाने को तो मिलता ही है छपारा सीताफल देश के अनेक महानगरों में निर्यात होता है । हाँलाकि सीताफल की फसल बहुत अधिक दिनों तक नहीं होती इसका समय अक्टूबर से 15 नबंवर तक ही है । जिले के छपारा के साथ ही बरघाट भोमा क्षेत्र सहित जिले के हर क्षेत्र में सीताफल सहजता से प्राप्त हो जाता है । वन विभाग द्वारा सीताफल को विशेष उत्पाद के साथ इसके उत्पादन को प्रोत्साहित किया जा रहा है और सीताफल से अनेक तरह के उत्पाद तैयार कर समितियों को स्वारोजगार उपलब्ध कराने के प्रयास भी हो रहे है । छपारा में सीताफल की मंडी भी बनायी गयी है । जहाँ उत्पादको को सीताफल की बेहतर कीमत दिलाने की कोशिश की जाती है । सीताफल एक ऐसा फल है जो औषधिय गुणों से भरा हुआ है इसकी तासीर गर्म होती है । इसकी पत्तियाँ और बीज भी औषधिय गुणों से भर पूर है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!