मध्यप्रदेशराजनीति

पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में कई लोगों की मौत, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए जांच के आदेश

 सीएम ने जताया दुख, प्रशासन राहत और बचाव में जुटा

देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख सहायता

Bhopal 14 May 2026
भोपाल :-  Dewas
जिले के टोंककला क्षेत्र में गुरुवार को पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।

इस दर्दनाक हादसे में कई लोगों के हताहत होने की खबर है। घटना पर मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट के बाद राहत कार्य
देवास जिले में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य

 मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख सहायता

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को राज्य शासन की ओर से 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

इसके साथ ही घायलों के निःशुल्क इलाज के निर्देश भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़े :- जबलपुर क्रूज हादसा: मुख्यमंत्री ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख सहायता

 जांच के आदेश, वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा

हादसे की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए।

उन्होंने उप मुख्यमंत्री Jagdish Devda, गृह सचिव और अन्य अधिकारियों को घटनास्थल पर भेजते हुए मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

 सीएम ने जताया दुख

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि टोंककला स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुआ विस्फोट अत्यंत हृदय विदारक है।

उन्होंने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति, शोकाकुल परिवारों को दुख सहने की शक्ति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

यह भी पढ़े :- चलती ट्रेन से गिरने से सिवनी निवासी छात्रा की दर्दनाक मौत   

प्रशासन राहत और बचाव में जुटा

घटना के बाद प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

https://www.swadeshnews.in/pradesh/dewas-firecracker-factory-blast-compensation-announced-mp-news/204652

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button