क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशव्यापारसिवनी

डीजल चोर गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा

सिवनी यशो:- सिवनी जिले के अंतर्गत पुलिस थाना उगली क्षेत्र में डीजल चोरी करने वाले गिरोह को पकडने में पुलिस को कामयाबी हासिल हुई है । पिछले दिनों उगली थाना अंतर्गत एक चौपाया वाहन स्कार्पियो सफेद रंग की वाहन क्रमांक रूक्क28 क्चष्ठ 2242 को पकड़ा गया है । जिसके द्वारा डीजल चोर गिरोह डीजल की चोरी करता था ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उगली पुलिस थाना प्रभारी सदानंद गोदेवार ने बताया कि एक वाहन हमारे पुलिस स्टाफ के द्वारा पकड़ा गया । इस वाहन से बरामद 35 लीटर वाली 12 केन में कुल 420 लीटर डीजल के साथ आरोपियों को पकडऩे में सफलता प्राप्त हुई है । डीजल और 12 केनों के साथ पकड़े गये आरोपियों में अमन पिता रज्जन यादव उम्र 20 वर्ष, वार्ड नंबर 1 ढीमर मोहल्ला नदी के पास नैनपुर, हर्ष प्रभु दयाल गुप्ता उम्र 19 वर्ष वार्ड नंबर 15 खैरमाई मंदिर के पास नैनपुर, हिमांशु पिता राजकुमार विश्वकर्मा उम्र 19 वर्ष वार्ड नंबर 15 खैरमाई मोहल्ला नैनपुर,सौरभ पिता ओमप्रकाश सोनी उम्र 23 वर्ष वार्ड नंबर 11 पुरानी बस्ती हिंदी मोहल्ला नैनपुर और रवि पिता झामसिंह नाग उम्र 35 वर्ष निवासी अंडिया थाना नैनपुर के साथ जब्त कर मामला पंजीबद्ध किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
इनका कहना है।
हमें वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश थे जिसके आधार पर हमारे स्टाफ के द्वारा बेरिकेट्स लगाकर उगली रेस्ट हाउस के सामने वाहनों के उपर नजर बनाए हुए थे जिसके बाद यह स्कार्पियो हमें चकमा देकर केवलारी रोड पर तेजी से भाग रहा था जिसे हमने वन देवी बंजारी के ऊपर वाहन को पकड़ा गया। आरोपियों के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध करके न्यायालय में भेजा गया है।
सदानंद गोदेवार
थाना प्रभारी उगली

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button