सिवनी यशो:- देश की सबसे बड़ी पंचायत लोकसभा के लिये आज शुक्रवार 19 अप्रैल को सुबह 07 बजे से मतदान होना है । राष्ट्र के विकास और राष्ट्र के सम्मान के लिये भारत के चमत्कारी नेतृत्व नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिये आप सभी एकमत से मतदान करे और बालाघाट सिवनी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की लोकप्रिय प्रत्याशी श्रीमती भारती पारधी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन एवं सिवनी विधानसभा प्रभारी संतोष अग्रवाल ने सिवनी विधानसभा के मतदाताओं से की है ।
श्रीमती भारती पारधी को विजयी बनाने की अपील करते हुये उन्होंने कहा है कि आप सभी को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राम राम भेजी है और कहा है कि यह साधारण चुनाव नहीं है । यह देश के भविष्य का निर्माण सुनहरे भविष्य के निर्णय का समय है । सिवनी विधायक ने कहा कि यह चुनाव देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प का चुनाव है । मोदी जी ने देश हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएँ जैसे किसान सम्माननिधि, प्रधानमंत्री आवास, नि:शुल्क अनाज, उज्जवला गैस, नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण, आयुष्मान योजना, संबल योजना, मेक इन इंडिया, तीन तलाक से मुस्लिम बहनों को निजात, काश्मीर से धारा 370 की समाप्ति, श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठाा जैसे ऐतिहासिक कार्य किये है तथा प्रत्येक भारतीय के जीवन को खुशहाल बनाने के लिये भाजपा संकल्पि है । इसके साथ ही किसानों को गेहँू का 27 सौ रूपये प्रति क्विंटल एवं धान का 31 सौ रूपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य सरकार देने के लिये वचनबद्ध है ।
सिवनी विधानसभा प्रभारी संतोष अग्रवाल ने कहा है कि केन्द्र की मोदी सरकार के साथ ही प्रदेश की मोहन सरकार भी गरीब कल्याण सहित पूरे मध्यप्रदेश को नंबर वन प्रदेश बनाने के संकल्प के साथ प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिये संकल्पि है और भाजपा का नेतृत्व भारत को विश्व गुरू बनाने की दिशा में तेजी से प्रयास कर रहा है । हम सब भी इस संकल्प की पूर्ति के लिये अपना बहुमूल्य समर्थन मतदान के माध्यम से प्रदान करे। सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन एवं लोकसभा चुनाव में सिवनी विधानसभा प्रभारी संतोष अग्रवाल ने समस्त मतदाताओं से अपील की है कि आज होने वाले मतदान में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती भारती पारधी के कमल चुनाव चिन्ह जो दूसरे नंबर पर है की बटन दबाकर अपना समर्थन प्रदान करें ।



