सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र ने यूपीएससी पाई 9वीं रैंक
सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र रहे शिवम कुमार टिबरेवाल ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में 19वीं रैंक हासिल की है।
शिवम कुमार बिथान समस्तीपुर निवासी ने प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर से प्राप्त की और संकल्प लेकर आगे बढ़े कि उन्हें सिविल सेवा में मुकाम हासिल करना है।
उनके पिता दवा दुकानदार हैं। शिवम कुमार टिबरेवाल फिलहाल नागपुर में इनकम टैक्स में पदाधिकारी हैं।
फिलहाल नागपुर में इनकम टैक्स में पदाधिकारी हैं। इससे पहले वह बेंगलुरु में मर्सिडीज कंपनी में कार्यरत थे। शुरू से ही उनका सपना आईएएस बनने का था, इसलिए अपने उस सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने मर्सिडीज कंपनी की नौकरी छोड़कर तैयारी में लग गये। शिवम ने बताया कि उन्होंने बिथान सरस्वती शिशु मंदिर से प्रारंभिक शिक्षा के बाद 10वीं की पढ़ाई पीएसपी हाई स्कूल बिथान से की। फिर 12वीं तक की पढ़ाई संत जेवियस मुजफ्फरपुर के ही एक प्राइवेट स्कूल से की। शुरू से ही शिवम की इच्छा थी कि वह आईएएस बनकर समाज और राष्ट्र की सेवा करें।


