धर्ममध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

धूमधाम से होगा नववर्ष का आगमन का स्वागत  – दिनेश राय मुनमुन 

सिवनी विधायक ने नववर्ष नगर सजावट वाली ध्वजाओं का किया पूजन 

 Seoni 25 march 2025
सिवनी यशो:- जिले की गरिमामयी परंपरा के अनुसार हिन्दु नव वर्ष के आगमन का स्वागत पूरे उत्साह और गर्मजोशी के साथ किया जाये और पूरे नगर को ध्वज पताको से सजाया जाया जायेगा तथा नव वर्ष के साथ ही शक्ति उपासना के पर्व को हम सभी सनातनी श्रद्धा भक्ति के साथ मनायेंगे । इस आशय की बात सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने बालरूप हनुमान मंदिर में साथियों के साथ पहुंचकर भगवा ध्वजों का पूजन कर नगर सजावट हेतु धर्म ध्वजा का पूजन कर वितरण की शुरुवात बालरूप हनुमान मंदिर से की । 
सिवनी विधायक ने नगर को भगवा ध्वजो से सजाने के लिये अपने साथियों के साथ बालरूप हनुमान मंदिर में आज 25 मार्च मंगलवार को पहुँचकर ध्वजो का पूजन किया और शुक्रवारी क्षेत्र के कुछ स्थानों में ध्वज लगाये तथा पूरे नगर को सजाने के लिये ध्वजो का वितरण किया । सिवनी विधायक ने बताया कि नगर को नव वर्ष के आगमन के पूर्व सजाया जायेगा और भगवा ध्वजो का वितरण करने के लिये हर क्षेत्र में वाहन के माध्यम से पहुँचाया जायेगा । 
सिवनी विधायक ने कहा कि नव वर्ष पर परंपरा अनुसार एक वाहन रैली भी निकाली जायेगी । उन्होंने कहा कि प्रत्येक सनातनी नव वर्ष पर अपने अपने घरों में भगवा ध्वज लगाये और पूरे उत्साह से नववर्ष का स्वागत करें और इसी के साथ प्रारंभ हो रहे चैत्र नवरात्र के पवित्र नौ दिनों में शक्ति उपासना के पर्व को श्रद्धा भक्ति के साथ मनाये । 
धर्म ध्वजा पूजन के इस कार्यक्रम में संतोष अग्रवाल जिला भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष,श्रीकांत अग्रवाल,कपिल पांडे, विनय सराफ,  पवन बंसल, अभिषेक दुबे ,राज ठाकुर, समीर अग्रवाल, आनंद शर्मा, प्रदीप राय, चंदू बघेल, गोलू शर्मा, किशोर सोनी मम्मा,  अंकित मालू, गोपाल पबमें, मनोज गोयल, राजू यादव पार्षद, नितिन भार्गव, कमल अग्रवाल,अरविंद नाविक, संदीप चौरसिया, एवं बाल रूप हनुमान मंदिर समिति के समस्त पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे । 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!