मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी
किसी कर्मचारी से अनैतिक दबाव देकर समर्पण निधि लेने की बात असत्य एवं बेबुनियाद – प्रदीप राय
समर्पण निधि भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से प्रमाणिक रूप से ली जाती है
25 Seoni 2025
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी का संगठन पार्टी के विधान के अनुसार पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थको के द्वारा दिये गये आर्थिक सहयोग से अपनी गतिविधियाँ संचालित करता है और इस प्रकार के आर्थिक सहयोग के लिये पार्टी द्वारा हरवर्ष पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि 11 फरवरी से एक निर्धारित समय सीमा में समर्पण निधि एकत्रित की जाती है । यह समर्पण निधि इस वर्ष भी कार्यकत्र्ताओं एवं समर्थको से भाजपा सहयोग के रूप में एकत्रित कर रही है । जिसके लिये पार्टी द्वारा मुझे जिला प्रभारी एवं भाजपा जिला मंत्री डां. अभिजीत सिंह चौहान को सह प्रभारी नियुक्ति किया गया है । यह समर्पण निधि मंडलों में मंडल अध्यक्षों की निगरानी में एकत्रित की जा रही है और यह राशि केवल कार्यकत्र्ताओं एवं समर्थको से निर्धारित पार्टी की गाइड लाइन के अनुसार एकत्रित की जा रही है ।
इस आशय की बात भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं समर्पण निधि के जिला प्रभारी प्रदीप राय द्वारा स्पष्ट करते हुये प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से कही गयी है । उन्होंने अपनी जारी पे्रस विज्ञप्ति में स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक जानकारी प्रसारित की जा रही है कि जिला भाजपा आदिवासी छात्रावासों के अधीक्षकों से समर्पण निधि के नाम पर राशि वसूल कर रही है । यह जानकारी झूठी एवं बेबुनियाद है । पार्टी समर्पण निधि की राशि केवल कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से प्राप्त करती है जिसके लिये नियम निर्धारित है कि एक हजार रूपये पार्टी के कूपन से प्राप्त किये जायेंगे एवं एक हजार रूपये से अधिक की राशि केवल चैक के माध्यम से प्राप्त किये जायेंगे ।
सोशल मीडिया में प्रसारित जानकारी के संबंध में समर्पण निधि जिला प्रभारी श्री राय ने कहा है कि इस प्रकार की कोई राशि एकत्रित नहीं की गयी है यदि किसी से इस प्रकार की राशि ली जा रही है तो वह पार्टी जिला अध्यक्ष, पार्टी कार्यालय एवं जिला प्रभारी के पास शिकायत करें । समर्पण निधि के जिला प्रभारी श्री राय ने आम जनों से आग्रह किया है कि यदि कोई भी व्यक्ति भाजपा के नाम पर समर्पण निधि की राशि मांगता है तो उससे समर्पण निधि 2025 की रसीद प्राप्त करें और यदि एक हजार रूपये से अधिक की राशि हो तो चैक के माध्यम से प्रदान करें और यह बात सुनिश्चित कर लें की राशि प्राप्त करने वाला व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी का जिम्मेदार कार्यकत्र्ता है ।
सिवनी जिला भाजपा ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं संबंधित विभाग के सक्षम अधिकारी से भाजपा के नाम पर शासकीय आदिवासी छात्रावास अधीक्षकों से वसूली से संबंधित खबर की जाँच कर नियमानुसार कार्यवाही के लिये निवेदन किया है ।



