दिनेश राय मुनमुन का बड़ा सपना साकार, मेडिकल काँलेज शीघ्र होगा प्रारंभ
सिवनी मेडिकल काँलेज स्वास्थ्य सुविधाओं के लिये मील का पत्थर साबित होगा
सिवनी यशो :- भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की जनकल्याणकारी केन्द्र और प्रदेश की सरकार ने सिवनी के यशस्वी विधायक दिनेश राय मुनमुन (MLA Dinesh Rai Munmun) की महत्वकांक्षी मांग सिवनी मेंं मेडिकल कालेज ( medical college ) प्रारंभ करने को साकार रूप प्रदान कर दिया है । सिवनी विधायक के लगातार सकारात्मक प्रयास सिवनी जिले के साथ ही पड़ोसी जिलों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करनेे की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा (will prove to be a milestone) । इस आशय की बात भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल (Bharatiya Janata Party District Vice President Santosh Agarwal )ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से कही ।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री अग्रवाल ने कहा कि सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन की जिले के विकास के प्रति सकारात्मक भूमिका के चलते अनेक ऐसी बड़ी सौगाते प्राप्त हुई है, जिनके लिये सिवनी जिले की जनता बड़ी शिद्दत से मांग करते रही है । इन्हीं में से एक मांग सिवनी मेडिकल कालेज की रही है जो इस वर्ष विधिवत प्रारंभ हो रहा है । इस मेडिकल काँलेज पर विघ्रसंतोषियों ने अनेक सवाल खड़े किये, रोकने के प्रयास किये परंतु सिवनी विधायक ने हिम्मत नहीं हारी और मेडिकल को प्रारंभ कराने में पूरी ताकत लगा दी । श्री अग्रवाल ने बताया कि यह मेडिकल काँलेज सिवनी जिले के साथ ही अन्य पड़ोसी जिलों के लिये भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करेंगा और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा ।
श्री अग्रवाल ने बताया कि दिनेश राय मुनमुन ने अपने कार्यकाल में क्षेत्र के निरंतर विकास के साथ ऐसी बड़ी अपेक्षाओं को पूरा करने में सफल रहे है, जिसके लिये सिवनी की जनता लगातार मांग करते रही है और कांग्रेसी उन सुविधाओं को छीनकर पड़ोसी जिले को उपकृत करने के प्रयास करते रहे । ऐसी प्रमुख मांगो में फोरलेन मार्ग जिसे कांग्रेस के नेता छिंदवाड़ा से लेकर जाने के लिये पूरी ताकत लगा रहे थे । उसके लिये भी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (The then Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) के माध्यम से घोषणा करानी पड़ी की सूर्य भले ही पश्चिम से उदय होने लगे पर फोरलेन तो सिवनी से होकर ही जायेगी और आज शानदार फोरलेन (four lane) सिवनी से होकर ही जा रहा है और यह फोरलेन इतना आधुनिक है कि विश्व स्तर (World level) पर इसकी चर्चा होती है । इसी प्रकार सिवनी जिले की तस्वीर बदलने के लिये पेंच की नहरों का जाल बिछाने के लिये उनकी सक्रियता निरंतर बनी हुई और कार्य की गुणवत्ता के लिये उन्होंने कार्य एजेंसियों पर सवाल खड़ें किये ।
श्री अग्रवाल ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र एवं जिले को अधिकतम लाभ दिलाने के लिये उनके सकारात्क प्रयासों के बेहतर परिणाम दिखाई दे रहे है । हर सरकारी योजना से अधिकतम कराने के लिये उनके लगातार सराहनीय प्रयास और हर कार्यो में सजगता के साथ पूरी गुणवत्ता की चिंता की जा रही है । सरकार की जनकल्याण की योजनओं का हर पात्र व्यक्ति को लाभ प्राप्त हो ऐसा प्रयास वे विधानसभा क्षेत्र का सघन जनसंपर्क कर करते रहते है और निरंतर आमजनों के संपर्क में रहकर उनके दुख दर्द को दूर करने में पूरी सक्रियता का परिचय देना उनकी पहचान बन गयी है । श्री अग्रवाल ने सिवनी मेडिकल काँलेज की मांग पूर्ण होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन के प्रति आभार ज्ञापित किया है एवं सिवनी जिले की जनता को बधाई दी है ।


