छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

विधायक दिनेश राय मुनमुन, मुख्यमंत्री की जनसभा व रोड-शो मे शामिल हुये

-अमरवाडा अंतर्गत ग्राम मरकावाडा मे बैठक 

विधायक दिनेश राय मुनमुन, मुख्यमंत्री की जनसभा व रोड-शो मे शामिल हुये - Seoni News

 सिवनी यशो:- सोमवार, दिनांक 08/07/2024 को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन (Seoni assembly constituency MLA Dinesh Rai Munmun) ने प्रदेश के मुख्यमंत्री की जनसभा एवं रोड शो मे शिर्कत की। आज विधायक दिनेश राय मुनमुन ने अमरवाड़ा विधानसभा ( Amarwada Assembly) क्षेत्र के बटका खापा हर्रई मे भाजपा प्रत्याशी कमलेश प्रताप शाह ( BJP candidate Kamlesh Pratap Shah)

के समर्थन मे आयोजित प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ( Chief Minister Dr. Mohan Yadav ) की जनसभा मे शामिल होकर कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके, राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार, सांसद विवेक कुमार साहू ( Cabinet Minister Sampatia Uike, Minister of State Dilip Ahirwar, MP Vivek Kumar Sahu) के साथ फूलमालाओं से स्वागत किया।

विधायक दिनेश राय मुनमुन, मुख्यमंत्री की जनसभा व रोड-शो मे शामिल हुये - Seoni News

इसके पश्चात विधायक दिनेश राय मुनमुन अमरवाड़ा मे आयोजित रोड शो सम्मिलित हुए। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या मे आमजनों की उपस्थिति रही। इसके पूर्व विधायक दनेश राय मुनमुन अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्रांतर्गत आने वाले ग्राम मरकावाडा मे भाजपा पदाधिकारियों, ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक ली ।

कांग्रेस और भाजपा की नाक का सवाल , मुनमुन ने किया दौरा

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button