छिंदवाड़ामंडलामध्यप्रदेशसिवनी

नागपुर–मंडला के बीच पहली बार सीधी स्पेशल ट्रेन

सिवनी होकर चलेगी ट्रेन, मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं को बड़ी राहत

नागपुर–मंडला के बीच पहली बार सीधी स्पेशल ट्रेन

 सिवनी होकर चलेगी ट्रेन, मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं को बड़ी राहत


मंडला। मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर आम जनता और श्रद्धालुओं की मांग को ध्यान में रखते हुए
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर डिवीजन द्वारा
नागपुर (इटवारी) से मंडला फोर्ट के लिए
पहली बार सीधी विशेष यात्री ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।
यह ट्रेन बालाघाट नहीं बल्कि छिंदवाड़ा–सिवनी–नैनपुर मार्ग से होकर चलेगी।

 यह उपलब्धि मंडला रेलवे संघर्ष समिति के लंबे संघर्ष का परिणाम मानी जा रही है।

 ट्रेन क्रमांक 08841 (इटवारी–मंडला फोर्ट)

संचालन अवधि: 13 जनवरी से 16 जनवरी 2026

  • इटवारी (नागपुर) – रात 10:00 बजे
  • छिंदवाड़ा – रात 12:30 बजे
  • सिवनी – रात 2:15 बजे
  • नैनपुर – सुबह 4:20 बजे
  • मंडला फोर्ट – सुबह 7:00 बजे

 ट्रेन क्रमांक 08842 (मंडला फोर्ट–इटवारी)

संचालन अवधि: 14 जनवरी से 17 जनवरी 2026

  • मंडला फोर्ट – दोपहर 2:00 बजे
  • नैनपुर – दोपहर 2:50 बजे
  • सिवनी – शाम 4:04 बजे
  • छिंदवाड़ा – शाम 5:00 बजे
  • इटवारी (नागपुर) – रात 9:00 बजे

कोच संरचना (कुल 15 कोच)

  • 2 एसएलआर
  • 4 जनरल कोच
  • 6 नॉन-एसी चेयर कार
  • 2 एसी चेयर कार
  • 1 महिला आरक्षित चेयर कार

किराया (इटवारी–मंडला फोर्ट)

  • स्लीपर – ₹320
  • 3AC – ₹865
  • 2AC – ₹1160
 आरक्षण शुरू: यात्री IRCTC वेबसाइट, मोबाइल ऐप या अधिकृत टिकट काउंटरों से टिकट बुक करा सकते हैं।

इस सीधी रेल सेवा से सिवनी, छिंदवाड़ा और मंडला क्षेत्र के यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा,
वहीं मकर संक्रांति पर आने वाले श्रद्धालुओं को लंबी दूरी की परेशानी से राहत मिलेगी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!