मंडलामध्यप्रदेश
संकल्प से समाधान अभियान 31 मार्च तक चार चरणों में
संकल्प से समाधान अभियान 31 मार्च तक चार चरणों में
शासन की 106 योजनाओं का पात्र व्यक्तियों को मिलेगा लाभ
कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
मंडला यशो:- जिला मुख्यालय। राज्य शासन द्वारा आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान
और प्रत्येक पात्र व्यक्ति को विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से
12 जनवरी से 31 मार्च तक चार चरणों में “संकल्प से समाधान अभियान” संचालित किया जा रहा है।
मंगलवार को कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने अभियान की रूपरेखा एवं तैयारियों की समीक्षा करते हुए
सफल क्रियान्वयन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत शासन की कुल 106 योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिया जाएगा।
अभियान के चार चरण
प्रथम चरण (12 जनवरी – 15 फरवरी)
- शहरी क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड एवं ग्रामीण क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में शिविर
- निर्धारित तिथियों पर आमजन से आवेदन प्राप्त
- प्रत्येक पंचायत एवं वार्ड के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
- प्राप्त आवेदनों को पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा
द्वितीय चरण (16 फरवरी – 16 मार्च)
- ग्राम पंचायत क्लस्टर एवं नगरीय निकायों में शिविर
- आवेदनों के निराकरण की जानकारी आमजन को दी जाएगी
- निराकरण की स्थिति पोर्टल पर दर्ज
तृतीय चरण (16 मार्च – 26 मार्च)
- ग्राम पंचायत एवं नगरीय वार्ड स्तर पर शिविर
- समस्याओं का मौके पर निराकरण
चतुर्थ चरण (26 मार्च – 31 मार्च)
- जिला स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन
- प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में कार्यक्रम
- पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का हितलाभ वितरण
कलेक्टर के निर्देश: सभी विभागीय अधिकारी समय-सीमा में आवश्यक तैयारियां पूर्ण करें,
ताकि कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
ताकि कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
बैठक में अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह,
एसडीएम श्रीमती सोनल सिडाम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।



