सिवनीहेल्थ

डॉ. गर्विता साहू ने सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल का किया सफल ऑपरेशनघायल के जीभ एवं होंठ में थी गंभीर चोट

Seoni 19 May 2025
सिवनी यशो:- बीती रात सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को जिला चिकित्सालय सिवनी के सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां उनके चेहरे, जीभ एवं होंठ में गंभीर चोट है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 42 वर्षीय विनोद कुमार उईके भोमा छीतापार निवासी रात लगभग 10 बजे पल्सर गाड़ी से कहीं जा रहे थे। सड़क में गाड़ी फिसलने से वे गिर पड़े जहां उनके चेहरे में चोट आई है तथा होंठ और जीभ कट गए हैं।

विनोद कुमार उईके को सड़क दुर्घटना के पश्चात गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय सिवनी लाया गया। दुर्घटना में उनकी जीभ और होंठ गंभीर कटे थे जो मानव शरीर के लिए मुख्य होते हैं। घायल विनोद कुमार उईके की कटी जीभ एवं होंठ का जटिल ऑपरेशन जिला चिकित्सालय में पदस्थ डॉक्टर गर्विता साहू ने सफलता पूर्वक किया।

ऑपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण था। डॉक्टर गर्विता साहू ने यह संभव कर दिखाया। ऑपरेशन के संबंध में विशेषज्ञ डॉक्टर गर्विता साहू ने फ्रीलांसर जर्नलिस्ट जितेंद्र सिंह को बताया कि सर्जिकल वार्ड में एक मरीज को जो कि सड़क दुर्घटना में घायल हुआ है उनके रिश्तेदारों ने उन्हें भर्ती किया। उनके चेहरे में चोट है जो सिटी स्क्रीन के बाद स्थिति देखी जाएगी। फिलहाल उनके कटी जीभ एवं होंठ की सर्जरी कर दी गई है। सर्जरी के बाद उन्हें वार्ड में निरीक्षण में रखा गया है। ज्ञात हो कि कुछ डॉक्टरों के द्वारा शासकीय जिला चिकित्सालय में लगातार मरीजों का अच्छा इलाज हो रहा है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!