मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने जनपद सिवनी के मीटिंग हाल का लोकार्पण किया

अपने कार्यालय पर की जनसुनवाई

Seoni 20 May 2025
सिवनी यशो :- मंगलवार को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन के करकमलों से जिला मुख्यालय में स्थित जनपद पंचायत सिवनी मे बनाये गये नवनिर्मित मीटिंग हाल का लोकार्पण फीता काटा कर किया गया। इस दौरान मां सरस्वती जी के पूजन उपरांत विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा फूल मालाओं से किया गया।

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने जनपद सिवनी के मीटिंग हाल का लोकार्पण किया - Seoni News

इस अवसर पर सर्वश्री श्रीमती किरण भलावी अध्यक्ष जनपद पंचायत, हरिशंकर साहू सरपंच, श्रीमती सुनीता चंद्रवंशी जनपद सदस्य, बेनीराम चंद्रवंशी महामंत्री भाजपा मंडल, नवजीवन पवार सीईओ जिला पंचायत, सुरेखा देशमुख सीईओ जनपद पंचायत, तीजू लाल उईके एई प्रशांत तिवारी, प्रदीप चौरसिया सहित विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों की गरिमामय उपस्थिति रही। इसके अलावा विधायक दिनेश राय मुनमुन ने अपने बारापत्थर स्थित कार्यालय मे प्रात: 11:00 बजे से जन सुनवाई किया। तथा नागरिकों की समस्याओं का निराकरण किये जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button