मध्यप्रदेशसिवनी

वाहन चालक हो जाएं सावधान,एचएसआरपी अनिवर्य

 सिवनी यशो: – सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) अब लगभग सभी राज्यों में अनिवार्य हो गई है। इसका मकसद वाहन सुरक्षा बढ़ाना और रजिसट्रेशन प्रॉसेस (पंजीकरण प्रक्रिया) को सुव्यवस्थित करना है। मध्य प्रदेश में भी जल्द ही सभी वाहनों के लिए एचएसआरपी टेस्ट शुरू हो जाएगा। परिवहन विभाग लोकसभा चुनाव के बाद वाहन परीक्षण प्रक्रिया को तेज कर सकता है। इसमें सबसे बड़ी चुनौती दोपहिया वाहनों की है। रिपोर्टों के मुताबिक, राज्य में 2 करोड़ से ज्यादा दोपहिया वाहन ऐसे हैं जिनमें  एचएसआरपी नंबर प्लेट लगना है।  एचएसआरपी नंबर प्लेट के बिना वाहनों पर 5000 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है।

नंबर प्लेट की अनिवार्यता, समस्या, प्रक्रिया आदि पर विस्तृत रिपोर्ट शीघ्र प्रकाशित की जायेगी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button