छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

कांग्रेस प्रत्याशी सम्राट सरस्वार ने नगर में किया चुनावी जनसंपर्क

 


सिवनी यशो:- इंडिया गठबंधन बालाघाट सिवनी लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी सम्राट सिंह सरस्वार द्वारा सिवनी नगर में जनसंपर्क एवं बैठक की गई। सर्वप्रथम सुबह ईदगाह मस्जिद बुधवारी बाजार एवं ज्यारत पंहुचकर लोगो को ईद की बधाई दी, तत्पश्चात जिला कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता लिया, पत्रकार वार्ता लेकर पवन दिवाकर द्वारा आयोजित बैठक में भाग लिया। सिंधी कालोनी पंहुचकर उधवदास आसवानी के निवास पर समाज के लोगो से चर्चा कर सहयोग की अपील की। श्री सम्राट ने चैम्बर ऑफ कामर्स के पदाधिकारियों के साथ अनिल सिंघानिया जी के निवास पर बैठक कर सहयोग मांगा। नगरपालिका अध्यक्ष शफीक खान के निवास पर पंहुचकर ईद की बधाई दी। नगर कांग्रेस द्वारा आयोजित मंडलम, सेक्टर, बूथ, बीएलए, के साथ बैठक लेकर नगर में जनसंपर्क और प्रचार प्रसार के संबंध में विस्तृत चर्चा कर सिवनी विधानसभा से ज्यादा से ज्यादा मतो से जिताने के लिए कांगे्रस कार्यकर्ताओं से आव्हान किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने इस शेर के साथ जोश भरा ” मिटा दे अपनी हस्ती को गर कोई मरतबा चाहें, दाना खाक में मिलकर गुले गुलजार होता है ” अगले चार वर्षो तक लोकसभा, विधानसभा के चुनाव नही आना है प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता को इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सम्राट सरस्वार को विजयी बनाने के लिए जुट जाना है।

 


श्री खुराना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के साथ किसान संगठन, आम आदमी पार्टी, सीपीआई, सीपीएम, समाजवादी पार्टी और भी अन्य दलो का साथ चुनाव में हमें मिल रहा है। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर किदवई वार्ड से राहुल बघेल, बंडोल से अशोक अग्रवाल, अकबर वार्ड से ईजराइल ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में ठा. रामजीयन सिंह, प्रसन्नचंद मालू, पंकज शर्मा, ब्रजेशसिंह लल्लू बघेल, इमरान पटेल, शफीक खान, श्रवण अग्रवाल, विजय नाहटा, अतुलचंद मालू, सुधीर जैन, घनश्याम खण्डेलवाल, मदन सक्सेना, गेंदलाल भलावी, डालचंद बर्वे, विष्णुकरोसिया, शोभाराम भलावी, राजिक अकील, विजय चैरसिया, रामकुमार कुल्हाडा, शैलेस सक्सेना, राजेश मानाठाकुर, नितिन डेहरिया, देवीसिंह चैहान, धु्रवनारायण चैधरी, सुमित मिश्रा, विनोद नामदेव, श्रीमति कविता कहार, श्रीमति किरण प्रकाश सिंह, श्रीमति पवनरेखा रिनायत, श्रीमति मंजू काकोडिया, अवि यादव, पदम सनोडिया, चंदनसिंह खताबिया, मंडलम अध्यक्ष प्रहलाद चैहान, मेहमूद भाई, सुदेश चैरसिया, सतीश श्रीवास, मनोज हरिनखेडे, राजकुमार ठाकुर, ब्रजभूषण सिंह बघेल, सलीम खान, नब्बू भाई, श्रीमति नेहा धीरज पृथ्यानी, जोऐब जकी अनवर, शिबू सेंगर, धनंजय सिंह, मुकेश तिवारी, नन्दू यादव, सुशील सोनकेशरिया, मोन्टू भूरा, श्रवण उपाध्याय, जिब्राईल अंसारी, धीरन कुमरे, अशोक गोखले, कैलास अवधिया, सुजीत गोदरे, राहुल बघेल, शैलेन्द्र हरिन्द्रवार, शुभम डहेरिया, नीलेश पालीवाल, बलरामसिंह बघेल, होरीलाल बघेल, मुन्ना श्रीवास, लक्ष्मण सोनी, कन्हैया खताबिया, ठाकुर जयप्रकाश परिहार, राजू कहार, चन्द्रकांत पाण्डे, तौसीर बेग, सुशील चैरसिया, इब्राहिम खान, रामकिशोर यादव, राजेश खरे, सुदर्शन बघेल, प्रिंश कांड्रा, मनोज बघेल, जयकुमार ताम्रकार, मनीष अग्रवाल सहित बडी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहें।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!