WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

ड्रोन से रहेगी ईद मिलादुन्नबी और अंनत चौदस पर निकलने वाले जुलूस पर नजर

   बरघाट यशो:- त्योहार अनंत चतुर्दशी और ईद मिलादुन्नबी को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है। जनता का विश्वास कानून व्यवस्था पर कायम रहे इसके लिए बरघाट थाना क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों मे पुलिस बल द्वारा शनिवार को फ्लैग मार्च के साथ रविवार को बरघाट में पुलिस ने रूट के सर्वे के लिए ड्रोन उड़ाकर सर्वे किया। सोमवार 16 जुलाई को मुस्लिम समुदाय का विशेष पर्व मुहर्रम परंपरानुसार मनाया जाएगा। वहीं 17 तारीख को गणेश प्रतिमाओं विसर्जन होना है, इस दौरान ड्रोन उड़ाकर मार्ग का सर्वे किया गया।

   ड्रोन सर्वे के दौरान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ललित गठरे, थाना प्रभारी मोहनीश बैश सहित पुलिस दल मौजूद था, पुलिस द्वारा बताई रूट की जानकारी के आधार पर ड्रोन एक्सपर्ट ड्रोन को लेकर आसमान में ड्रोन को उड़ाकर रूट का सर्वे किया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!