Seoni 30 March 2025
सिवनी यशो:- भारत में आज रविवार को चाँद के दीदार हो गये है, सोमवार को मुस्लिम समाज ईद का त्यौहार मनायेगा । सोमवार 31 मार्च को ईदुलफितर की नमाज ईदगाह मस्जिद अहले सुन्नत सिवनी में सुबह 09 बजे होगी । और नमाज के पश्चात ईद की खुशियाँ बांटने का सिलसिला प्रारंभ हो जायेगा । ईद एक ऐसा त्योहार है जिसे हर मुसलमान धूमधाम और उल्लास के साथ मनाता है। पिछले कुछ दिनों से ईद की तैयारियों में जुटे परिवार चांद दिखने बाद तैयारियों की गति को तेज कर दिया गया है । चांद दिखने की जानकारी के बाद बाजार में खरीददारी बढ़ गयी है ।



