Wed, 25 Nov 2026 | 07:36:27 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
संविधान गौरव दिवस पर संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लें : वीरेन्द्र डहेरिया संविधान केवल अधिकारों का दस्तावेज नहीं, न्यायपूर्ण और समरस भारत के निर्माण का संकल्प है : अर्जुन सिंह उईके भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री वैभव पवार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य से की आत्मीय भेंट संविधान गौरव दिवस पर भाजपा का जिला स्तरीय आयोजन 26 नवंबर को आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से नहीं हटाया जाएगा, भ्रामक खबरों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया स्पष्ट सतपुड़ा टाइगर्स क्लब ने जीता डीसीए ब्लॉक क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अवैध होर्डिंग और फ्लेक्स पर नगर निगम का सख्त एक्शन, 310 से अधिक प्रचार बोर्ड हटाए माइक्रो वन लिफ्ट इरीगेशन का पानी जुरतरा पहुंचा, किसानों की उम्मीदें हुईं पूरी सीमा दीपक कोल्हे को मिली पी-एच.डी. की उपाधि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से 93 स्कूल भवनों के निर्माण के लिए मिली 33 करोड़ की राशि संविधान गौरव दिवस पर संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लें : वीरेन्द्र डहेरिया संविधान केवल अधिकारों का दस्तावेज नहीं, न्यायपूर्ण और समरस भारत के निर्माण का संकल्प है : अर्जुन सिंह उईके भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री वैभव पवार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य से की आत्मीय भेंट संविधान गौरव दिवस पर भाजपा का जिला स्तरीय आयोजन 26 नवंबर को आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से नहीं हटाया जाएगा, भ्रामक खबरों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया स्पष्ट सतपुड़ा टाइगर्स क्लब ने जीता डीसीए ब्लॉक क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अवैध होर्डिंग और फ्लेक्स पर नगर निगम का सख्त एक्शन, 310 से अधिक प्रचार बोर्ड हटाए माइक्रो वन लिफ्ट इरीगेशन का पानी जुरतरा पहुंचा, किसानों की उम्मीदें हुईं पूरी सीमा दीपक कोल्हे को मिली पी-एच.डी. की उपाधि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से 93 स्कूल भवनों के निर्माण के लिए मिली 33 करोड़ की राशि

समारोह पूर्वक सेवानिवृत्त आचार्या शुभांंगी पटेवार एवं आचार्य विजय मेश्राम को दी विदाई

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Mar 30, 2025 08:19 pm / Post views : 245

समारोह पूर्वक सेवानिवृत्त आचार्या शुभांंगी पटेवार एवं आचार्य विजय मेश्राम को दी विदाई
शेयर करें:
Seoni 30 March 2025 सिवनी यशो:- सिवनी नगर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था सरस्वती शिशु उ.मा. विद्यालय भैरोगंज सिवनी में अपनी दीर्घ सेवाओं के उपरांत श्रीमती शुभांगी पटेवार एवं विजय मेेश्राम लिपिक सेवानिवृत्त हुए। आप दोनों की सेवानिवृत्ति पर उनकी दीर्घ सेवाओं के प्रति आभार एवं सम्मान व्यक्त करने के लिए विदाभिनंदन समारोह का आयोजन विद्यालय के अंबेडकर सभागार में आयोजित किया गया। विद्याभारती मध्यक्षेत्र के कार्यकारिणी सदस्य, वनांचल शिक्षा सेवा न्यास महाकोशल प्रांत के उपाध्यक्ष अरूण पटेवार विद्याभारती महाकोशल प्रांत के प्रादेशिक सहसचिव नितिन चौधरी, विद्याभारती सिवनी के जिला सचिव विनीत अग्रवाल, समिति उपाध्यक्ष नूपेश ठाकुर, कोषाध्यक्ष मनोज मर्दन त्रिवेदी, छिंदवाडा विभाग समन्वयक रामबहोरी पटेल, प्राचार्य ओमप्रकाश यादव की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजन का शुभारंभ हुआ। विद्यालय परिवार से भी प्रकाश गुप्ता, श्रीमती वीणा पाण्डे, श्रीमती सविता विश्वकर्मा, श्रीमती विभा परमार, संतोष अहिरवार आदि के विदा लेते हुए पटेवार दीदी एवं मेश्राम से जुडे अपने भावपूर्ण अनुभवों को साझा करते हुए माहौल को गमगीन बना दिया दोनों विदा लेते सदस्यों की कमी विद्यालय महसूस करेगा। किन्तु वे इस कमी को महसूस न कराते हुए आगे भी विद्यालय कार्य के सहयोग करते रहेगें ऐसी अपेक्षा भी व्यक्त की। विवेकानंद बाल कल्याण समिति एवं समस्त आचार्य परिवार के द्वारा सेवानिवृत्ति ग्रहण करने वाले दोनों सदस्यों का शाल, श्रीफल, पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं तिलक चंदन से भावपूर्ण स्वागत व अभिनंदन किया। उपरोक्त अवसर पर बोलते हुए अरूण पटेवार , नितिन चौधरी, विनीत अग्रवाल, रामबहोरी पटेल के द्वारा भी दोनो के कार्य कार्यकाल को प्रेरणादायी, सराहनीय एवं विद्याभारती योजना के अनुकूल बताया। विजय मेश्राम एवं श्रीमती शुभांगी पटेवार दीदी ने अपने विदाई उद्बोधन में विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में इसी प्रकार सहयोग करने का आश्वासन दिया। विदाई गीत सौ. मनीषा तिवारी ने प्रस्तुत किया। संपूर्ण विदा अभिनंदन समारोह सफल संचालन सौ.मनीषा तिवारी द्वारा किया गया।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें