Seoni 02 June 2025
सिवनी यशो :- सूफ़ी समाजिक कार्यकर्ता सूफी मंज़ूर रज़ा क़ादरी द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया इस्लामी महा जिल हिज्जा जो इस्लामी शाल का आखिरी महा है इसमें ये त्यौहार बलिदान तपस्या कुर्बानी अल्लाह ईश्वर के लिए की जाने वाली सच्ची श्रद्धा के लिए जाना जाता है और भारत सहित पुरे विश्व में मनाया जाता है मुफ्ती ए आजम के ऐलान के साथ चांद की आज़ 3 तारीख उर्दू तिथि है जबकी अंग्रेजी तारीख 31 मई है इस हिसाब से ईदुल अजहा बकरा ईद 7 जून दिन शनिवार को मनाया जाएगा जिसमें शहरी क्षेत्र एवं सभी ग्रामीण क्षेत्र की मस्जिदों में विशेेष रूप से अपने क्षेत्र की ईदगाह मस्जिदों में ईदुल अजहा बकरा ईद की नमाज़ सभी मस्जिदों ईमाम हजरात कमेटीयो द्वारा तैय टैम पर अदा की जाएगी जिसमें विशेेष रूप से सुबह 7 बजे,9 30 बजे तक जिले भर में नमाज़ अदा कर लीं जाएगी 10 बजे तक लोग नमाज़ से फिरी हो कर अपने घरों में ईदुल अजहा बकरा ईद का त्यौहार शांति पूर्वक मनाएंगे।
जिसमें जिला प्रशासन समस्त नगर पालिका एव नगर परिषद ग्रामीण क्षेत्र की पंचायत से विशेेष आग्रह है कि 7/8/9 जून को मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में तीन टैम साफ़ सफाई व्यवस्था कचरा गाड़ी चलाने में सहयोग प्रदान करने की अपील है एवं जिला में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम की मांग की गई है। एवं समस्त मुस्लिम समुदाय के सभी धर्म गुरु समाजिक कार्यकर्ता मुस्लिम नेता जनप्रतिनिधि से पाषर्द जागरूक नागरिक से अपील है की कुर्बानी के बाद मल कचरा बोरियो में भरकर उसे दफऩ करें या कचरा गाडिय़ों में ही डाल साफ-सफाई स्वच्छता का ध्यान रखना जरूरी है ऐसा कोई कार्य नहीं किया जाना चाहिए जिससे किसी दुसरे भाई या किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली कोई भी कार्य हमारे द्वारा नहीं किया जाएं सभी धर्म गुरु जुमा की नमाज़ से पहले एवं ईदुल अजहा की नमाज़ से पहले विशेेष रूप से लोगों को सख्त हिदायत दे।
सूफ़ी मंज़ूर रज़ा क़ादरी इंजिनियर समीर कुरैशी हाफिज़़ गुलाम गौस हाफिज़़ अब्दुल वाहिद अशरफी अकील अहमद ज़ुबैर मोहम्मद खान बाबा भाई हादी अहमद फय्याज कुरैशी छोटू पाषर्द लब्बैक यूथ फोर्स अहले बैंत फाऊंडेशन आल इंडिया सुन्नी हनफी सूफी बरेलवी मुस्लिम त्योहार कमेटी जिम्मेदार हजरात ने आम जन से अपील की है।



