महाराजा शंकर शाह-कुंवर रघुनाथ शाह का 169वां बलिदान दिवस आज
इंदिरा भवन सिवनी में दोपहर 12 बजे होगा श्रद्धांजलि कार्यक्रम, कांग्रेसजनों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

महाराजा शंकर शाह-कुंवर रघुनाथ शाह का 169वां बलिदान दिवस आज
सिवनी यशो:- देश की आजादी के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और 1857 की क्रांति के अमर बलिदानी महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह का 169वां बलिदान दिवस 18 सितम्बर 2026, शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय इंदिरा भवन सिवनी में मनाया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे आयोजित होगा।
महाराजा शंकर शाह और उनके पुत्र कुंवर रघुनाथ शाह गोंडवाना के महान शासकों में शामिल थे। दोनों ने मातृभूमि को अंग्रेजी हुकूमत से मुक्त कराने के लिए 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया।
अंग्रेजी शासन के विरुद्ध विद्रोह भड़काने के आरोप में 18 सितम्बर 1857 को जबलपुर में महाराजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह को तोप के मुंह से बांधकर अमानवीय तरीके से शहीद कर दिया गया था। उनका बलिदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में साहस, देशभक्ति और मातृभूमि के प्रति समर्पण का प्रतीक माना जाता है।
इसी गौरवशाली बलिदान की स्मृति में जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में कांग्रेसजन महान बलिदानियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके देशप्रेम और संघर्ष को स्मरण करेंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेश मरावी ने समस्त कांग्रेसजनों से अपील की है कि वे 18 सितम्बर को दोपहर 12 बजे इंदिरा भवन सिवनी पहुंचकर बलिदानी महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह को श्रद्धांजलि अर्पित करें और कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करें।
यह भी पढ़ें –
दीपों की रोशनी से जगमगाया सिवनी, 1478 बूथों पर हुआ ‘आशीर्वाद का दीया’
146 साल पुरानी परंपरा का फिर होगा दमदार प्रदर्शन, 19 सितंबर को जैतपुर कलां में विशाल इनामी दंगल
पिता से सीखा हुनर, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से मिला नया सहारा



