Seoni 02 June 2025
सिवनी यशो :- वनाचंल क्षेत्रों में शिक्षा, संस्कार, राष्ट्रप्रेम, आत्मगौरव, स्वदेशी, समरसता व धर्म जागरण के क्षेत्र में सक्रिय एकल अभियान समिति द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर भैरोगंज सिवनी में रामकथा का आयोजन किया जा रहा है। उपरोक्त रामकथा का गायन झारखण्ड प्रांत से आई सुश्री गीता कुमारी जी द्वारा अत्यंत भाव प्रवणता से किया जा रहा है।
रामकथा के साथ-साथ प्रतिदिन मॉ भारती की महाआरती भी की जाती है। दिनॉक 01 जून 2025 में मॉ भारती की महाआरती के मुख्य यजमान मनोज मर्दन त्रिवेदी कोषाध्यक्ष विवेकानंद बाल कल्याण समिति सिवनी एवं प्राचार्य ओमप्रकाश यादव रहे। साथ ही साथ डॉ दिनेश शर्मा अस्थि रोग विशेषज्ञ भी उपस्थित रहे।
एकल विद्यालय अंचल प्रभारी ढालसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में एकल अभियान के समर्पित कार्यकर्ताओ द्वारा उपरोक्त भावमय आयोजन किया जा रहा है। एकल अभियान के समस्त कार्यकर्ताओं ने आयोजन में सहभागिता हेतु समस्त सिवनी वासियो से आग्रह किया है।



