धर्ममध्यप्रदेशसिवनी
प्रज्ञानानंद जी महाराज के कार्यक्रम को लेकर बैठक आज दोपहर 2:00 बजे
सिवनी यशो: – आगामी 21 जुलाई को गुरूपूर्णिमा के पावन अवसर पर जगद्गुरू शंकराचार्य पद पर सुशोभित होने के पश्चात परम पूज्य प्रात: स्मरणीय स्वामी श्री प्रज्ञानानंद सरस्वती जी महाराज का प्रथम सिवनी नगर आगमन हो रहा है ।
आयोजन समिति द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार स्वामी जी के प्रस्तावित कार्यक्र को भव्यता प्रदान करने के लिये आज 17 जुलाई को दोपहर 2:00 बजे स्थानीय होटल महाराजा महावीर मढिय़ा के सामने छिंदवाड़ा चौक सिवनी में एक आवश्यक एवं महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी है । इस बैठक में आयोजन समिति ने भक्तगणों से उपस्थिती का विनम्र आग्रह किया है ।



