मध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

सेवानिवृत्त होने पर नेत्र चिकित्सक डा. एम.पी. शिवेदी को भावभीनी विदाई

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय सिवनी में आयोजित हुआ गरिमापूर्ण समारोह

केवलारी यशो :-  समीपस्थ ग्राम छींदा निवासी एवं इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय सिवनी के नेत्र विभाग में पदस्थ वरिष्ठ चिकित्सक डा. एम.पी. शिवेदी के सेवानिवृत्त होने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय सिवनी में एक गरिमामय एवं भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया।

सीएमएचओ सहित चिकित्सकों व कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

विदाई समारोह में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. जयपाल सिंह ठाकुर, सीएचओ डा. मनीषा सिरसाम, संजय तिवारी, एस.के. खरे, एस. बघेल, राकेश श्रीवास्तव, श्रीमती संगीता सोनी, श्रीमती बबिता मरावी, दिलीप यादव, श्रीमती मेरी जोसेफ, एस.आर. शिवेदी, अजय कटरे, मानू भालाधरे, आर.के. बरवे, विक्रम ठाकुर सहित जिला चिकित्सालय सिवनी के अधिकारी, कर्मचारी एवं आमंत्रित स्वजन उपस्थित रहे।

फूल-मालाओं से सम्मान, सेवाकाल की मुक्तकंठ से प्रशंसा

समारोह के दौरान सभी उपस्थितजनों ने डा. एम.पी. शिवेदी को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने उनके लंबे, निष्कलंक एवं सेवाभावी शासकीय सेवाकाल की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

आंख विभाग में उत्कृष्ट सेवा के लिए स्मृति चिन्ह भेंट

उल्लेखनीय है कि जिला चिकित्सालय सिवनी के आंख विभाग में डा. एम.पी. शिवेदी द्वारा दी गई उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाओं के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. जयपाल सिंह ठाकुर द्वारा विभाग की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

प्रदीप राय, छींदा

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!