मध्यप्रदेशसिवनी

कलेक्टर की फटकार के बाद भी नहीं आ रहा सुधार, बिना अटेंड किये आगे बढ़ रही सीएम हेल्प लाइन शिकायते

Seoni 29 April 2025
सिवनी यशो:- कलेक्टर सुश्री संस्?कृति जैन की अध्यक्षता में सोमवार 28 अप्रैल को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री नवजीवन विजय, अपर कलेक्?टर श्री सी एल चनाप, अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खण्?डायत सहित सभी विभागों के कार्यालय प्रमुख उपस्थित थे। इसी तरह विभिन्न विभागों के खंडस्तरीय अधिकारी वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े थे।

बैठक में कलेक्टर सुश्री संस्?कृति जैन ने सीएम हेल्पलाईन, समय-सीमा में दर्ज प्रकरण, जनसुनवाई आवेदनों के निराकरण स्थिति, विभिन्?न आयोग से प्राप्?त पत्रों में लंबित कार्यवाही के साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं में प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिये। कलेक्टर सुश्री जैन ने बिना अटेंड किये उच्च लेबल पर पहुंची शिकायतों से संबंधित अधिकारियों का एक-एक दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिये हैं साथ ही जिलेवार रैंकिंग में डी कैटेगिरी के विभागों को अधिकतम शिकायतों को संतुष्टी से बंद कराते हुए श्रेणी सुधार करने के निर्देश दिये हैं।

कलेक्?टर सुश्री जैन ने बैठक में जल संसाधन विभाग, नगरपालिका एवं जल निगम के अधिकारियों से पेंच परियोजना से पानी आने के उपरांत भीमगढ़ बांध के जल स्तर तथा इंटैक के लेबल की जानकारी लेकर पेयजल आपूर्ति की समीक्षा की।उन्होंने नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सतत जलापूर्ति के लिए लगातार मॉनिटरिंग तथा आवश्यक कार्यवाही के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये हैं। इसी तरह कलेक्?टर सुश्री जैन ने लोक स्?वास्?थ्?य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति की व्?यवस्?थाओं के बारे में जानकारी लेकर कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली तथा प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को कंट्रोल रूम में प्राप्त होने वाली पेयजल आपूर्ति संबंधी प्रत्येक शिकायत पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने प्रत्येक विकासखंड में हैंडपंप तथा नलजल योजनाओं के त्वरित मरम्मत सुनिश्चित करने के लिए टीम की ड्यूटी लगाने के लिए निेर्देशित किया है।

कलेक्टर सुश्री जैन ने फॉर्मर रजिस्?ट्री, ई-केवायसी तथा स्?वामित्?व योजना के लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए ग्रामवार आयोजित कैंपों की प्रगति की जानकारी लेकर भी आवश्?य?क दिशा-निर्देश दिये हैं। उन्?होंने निर्धारित कैंप का प्रचार-प्रसार करते हुये मैदानी अमले के माध्?यम से राजस्?व विभाग के लंबित प्रकरणों के निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

कलेक्टर सुश्री जैन ने शासकीय विभागों में लागू ई-ऑफिस प्रणाली की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने ई-ऑफिस में सक्रीय हुए विभागों को विभागीय कार्यवाही ई-ऑफिस में ही संपादित करने के निर्देश दिेये हैं। कलेक्टर सुश्री जैन ने खाद्यान्न वितरण एवं आवंटन, खाद-बीज की उपलब्धता सहित अन्य बिंदुओं की भी विस्तृत समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये हैं।

कलेक्?टर सुश्री जैन ने शासकीय स्?कूलों की सुविधाओं के उन्?नयन के लिए जन सहयोग से स्?कूलों में डेस्?क उपलब्?ध कराने के लिए चलाये जा रहे ”गिफ्ट अ डेस्?क” अभियान में अधिकारियों-कर्मचारियों को भी स्वेच्छा से सहभागिता करने के साथ ही अन्य व्यक्तियों को भी प्रेरित करने की बात कही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!