क्राइमछिंदवाड़ा

आबकारी विभाग की टीम ने की विभिन्न ग्रामों के अवैध शराब के अड्डों पर कार्यवाही

Chhindwara 03 June 2025
छिंदवाड़ा यशो:- कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री अजीत एक्का के मार्गदर्शन में जिले के आबकारी अमले द्वारा प्रात: के समय वृत्त प्रभारी श्री कैलाशचंद्र चौहान के नेतृत्व में सर्वप्रथम ग्राम पुलपुलडोह में डैम एवं जंगल के किनारे एवं पानी के अन्दर प्लास्टिक की पन्नियों और प्लास्टिक की कैनन में भरकर छुपाकर रखे गए महुआ लाहन और झाडिय़ों के भीतर से भी महुआ लाहन बरामद कर खोलकर विधिवत नष्ट किया गया।

इसी स्थान पर चालू मिली भट्टियों को तोड़कर नष्ट किया गया। साथ ही मौके से बरामद महुआ निर्मित हाथ भट्टी मदिरा आबकारी द्वारा कब्जे में ली गई । इसके बाद ग्राम रंगीन खापा में जंगल के अंदर प्लास्टिक ड्रमों और पन्नियों में रखे महुआ लाहन को विधिवत नष्ट किया गया। इस कार्यवाही में कुल 08 प्रकरण दर्ज कर 4200 किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट किया गया तथा 40 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा आबकारी द्वारा कब्जे में ली गई। इस कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री कैलाशचंद्र चौहान, सुश्री भारती गोंड, आबकारी उपनिरीक्षक सुश्री अर्चना घोरमारे, श्री आकाश मेश्राम, श्री जीतसिंह धुर्वे, श्री अनिकेत पटेल सहित आबकारी अमला उपस्थित था।
अवैध शराब की गई जप्त
ग्राम खकरा चौरई निवासी पार्वती नामक महिला की पुलिस को शिकायत प्राप्त हुई थी वह अवैध रूप से कच्ची महुआ की शराब बेचने का धंधा करती है मुखबिर की खबर पर पार्वती के पास से पुलिस ने 10 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची महुआ की शराब जप्त कर आबकारी एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध किया है

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!