WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ाधर्ममध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीति

सांसद ने जिलाध्यक्ष की पतंग काटी

सांसद बंटी विवेक साहू ने उड़ाई पतंग

chhindwara 14 January 2025
छिंदवाड़ा यशो :- सांसद विवेक बंटी साहू ने छिंदवाड़ा-पांढुर्णा जिले वासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी है, मंगलवार को सांसद साहू ने मकर संक्रांति के अवसर पर खेल महाकुंभ द्वारा सांसद कार्यालय के सामने स्थित मैदान में आयोजित पतंग प्रतियोगिता में पहुंचकर लोगों का उत्साह वर्धन किया, इस दौरान सांसद अपने आप को रोक नहीं पाए उन्होंने भी पतंग बाजी का आनंद लिया और पतंग उड़ाकर पेंच लड़ाए, पतंग प्रतियोगिता में भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव, महापौर विक्रम आहके, टीकाराम चंद्रवंशी, राजू नरोटे, संतोष पटेल, रोहित पोफली, अंकुर शुक्ला, बिट्टू मंडराह, सौरभ ठाकुर ,अंकित सोलंकी जिला संयोजक भाजपा खेल प्रकोष्ठ,सहित बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मकर संक्राति में पतंग उड़ाने का मजा ही कुछ है सांसद ने भी अपने साथियों के साथ पतंग उड़ाई बताया जाता है कि सांसद साहू ने जिलाध्यक्ष शेषराव यादव की पतंग काटी, सांसद की पतंग महापौर विक्रम अहाके ने काटी और महापौर विक्रम अहाके की पतंग भाजपा के संदीप रघुवंशी ने काटी, पतंग उड़ाने का सभी लोगों ने मजा लिया

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!