अंग्रेजी, देशी एवं कच्ची शराब के अवैध व्यापारियों पर की कार्यवाही
सिवनी 04 जनवरी 2025
सिवनी यशो:- कलेक्टर सिवनी सुश्री संस्कृति जैन के नेतृत्व एवं जिला आबकारी अधिकारी विनोद खटीक के निर्देशन में आज आबकारी दक्षिण वृत्त सिवनी के अंतर्गत आबकारी स्टॉफ के द्वारा गोपालगंज क्षेत्र के ग्राम नएगांव के जंगल में अवैध कच्ची शराब के अड्डों पर छापामार कार्यवाही की गई है जिसमें अवैध हाथ भट्टी कच्ची शराब बनाने के अड्डे नष्ट किए गए हैं एवं कच्ची शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाला महुआ लाहन भारी मात्रा में बरामद कर नष्ट किया गया है ।
ग्राम नएगांव में एक व्यक्ति के कब्जे से रबर के एक ट्यूब में अवैध कच्ची शराब बरामद की जाकर जप्त भी की गई है । इसके अलावा कल आबकारी दक्षिण वृत्त सिवनी के अंतर्गत सीएम हेल्पलाइन पोर्टल में प्राप्त शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए 06 न्यायालयीन प्रकरण भी कायम किए गए हैं । इस प्रकार विगत दो दिवस के कार्यवाही में आबकारी दक्षिण वृत्त सिवनी के अंतर्गत कुल 08 आपराधिक प्रकरण कायम किए गए हैं । इन प्रकरणों में आरोपी शुभम बघेल आत्मज श्याम लाल उम्र 23 वर्ष निवासी जैतपुर थाना लखनवाड़ा, अंजलि बघेल पत्नी राजकुमार बघेल उम्र 40 वर्ष निवासी जैतपुर थाना लखनवाड़ा , सुरेश यूईके आत्मज इंदर यूईके उम्र 55 वर्ष निवासी नए गांव थाना कुरई , रेखा बाई नामने पत्नी अजय उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम टिल्ली टोला थाना अरी, हेमलता वट्टी पत्नी किशोर उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम टिल्ली टोला थाना अरी, रूपसिंह मर्सकोले आत्मज सुंदर उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम टिल्ली टोला थाना अरी तथा राजाराम सनोडिया आत्मज सकलू उम्र 32 वर्ष निवासी दत्तनी थाना लखनवाड़ा के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) क के अंतर्गत आपराधिक प्रकरण कायम किए गए हैं ।
कार्यवाही में 27 पाव देशी शराब, 24 पाव अंग्रेजी शराब मैकडॉवेल रम , 91 लीटर अवैध हाथ भट्टी कच्ची शराब एवं लगभग 3800 किलोग्राम महुआ लहान बरामद कर जप्त किया गया है । कार्यवाही में जप्त सामग्रियों की अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख 10 हजार रुपए है । कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रणय श्रीवास्तव, आबकारी उप निरीक्षक सुश्री खुशबू प्रिया मरावी, मुख्य आरक्षक तीरथ सनोडिया, आरक्षक लेखसिँह, आनंद मरावी, एवं मुकेश अहिरवार शामिल रहे हैं।





