WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइममध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

झाबुआ पावर प्लांट की गुंडागर्दी,सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस के साथ मिलकर एक युवक को पीटा

आदिवासी समाज में गुस्सा, कहा शुद्ध पानी और हवा पाने का हमें दो अधिकार

झाबुआ पावर प्लांट की गुंडागर्दी,सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस के साथ मिलकर एक युवक को पीटा - Seoni News

सिवनी 04 जनवरी 2025
सिवनी यशो:- सिवनी जिले के आदिवासी बहुल घंसौर क्षेत्र में स्थित झाबुआ थर्मल पावर प्लांट के सुरक्षा कर्मियों ने पुलिस के साथ मिलकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे आदिवासियों को पीटना प्रारंभ कर दिया और इससे एक आदिवासी युवक को चोटे आयी है । बताते है कि क्षेत्रीय आदिवासी समुदाय आपस के जलस्रोतो एवं हवा के प्रदूषित होने से तथा पवार प्लांट द्वारा प्राकृतिक संसाधनों का बेजा दोहन करने से पवार प्लांट के विरूद्ध आंदोलन कर रहे है । प्लांट प्रबंधन के इशारे पर पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने आंदोलन में एक युवा छात्र नेता लीलाधर बिरसा मर्रापा के साथ मारपीट कर दी और आंदोलनकारियों को डराया धमकाया गया इससे पूरा आदिवासी समुदाय गुस्से से लाल पीला हो रहा है । गुस्साएँ लोगो द्वारा पावर प्लांट एवं पुलिस के विरूद्ध नारे बाजी की गयी ।

झाबुआ पावर प्लांट की गुंडागर्दी,सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस के साथ मिलकर एक युवक को पीटा - Seoni News

 

आंदोलन का कारण

पवार प्लांट क्षेत्र के आदिवासी समुदाय का कहना है कि झाबुआ थर्मल पावर प्लांट द्वारा उनके प्राकृतिक संसाधनों का दोहन किया जा रहा है । प्लांट से निकलने वाले जहरीले अवशिष्टों से पर्यावरण को प्रदूषित हो रहा है, क्षेत्र की हवा में जहर घुल रहा है, हमारे जल स्रोत दूषित हो रहे है जिसे उन्हें शुद्ध हवा एवं शुद्ध पीने का पानी नहीं मिल रहा है क्षेत्र में बीमारियाँ बढ़ रही है । आदिवासियों का आरोप है कि उन्हें उनकी पैतृक भूमि से बेदखल किया जा रहा है । आंदोलनकारी शुद्ध पर्यावरण, शुद्ध जल और पैतृक भूमि पर रहने का अधिकार मांग रहे है ।
उनके इस शांतिपूर्ण आंदोलन को विफल करने के लिये प्लांट के सुरक्षाकर्मियों एवं पुलिस ने मौके पर उपस्थित आंदोलनकारियों के साथ धक्का मुक्की की और आंदोलन में शामिल छात्र नेता लीलाधर बिरसा मर्रापा के साथ मारपीट की जिसे लीलाधर को चोटे आई है जिसको उपचारार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है । सुरक्षाकर्मियों एवं पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही को आदिवासी समाज गुंडागर्दी बता रहा है और आक्रोश व्यक्त कर रहा है ।

घटना का प्राप्त वीडियो 

प्राप्त वीडियो से स्पष्ट हो रहा है कि आंदोलनकारी युवक के साथ बुरी तरह मारपीट की गयी है । दर्द से कराह रहे युवक द्वारा बताया जा रहा है कि उसके पेट में घूसे मारे गये है उपस्थित पुलिस के जवान भी तडफ़ते युवक के उपचार की व्यवस्था नहीं कर रहे है स्थानीय प्रशासन के अधिकारी घटना स्थल पर पहुँचने में देर लगा रहे है जिससे उपस्थितों में आक्रोश है ।

आदिवासी समाज के लोग मांग क रहे है कि हमले के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये और उनकी मांगो को पूरा किया जाये।

इनका कहना

हमारे जंगल हमारी जान हैं। बिजली संयंत्र हमारे पानी और हवा को जहर दे रहा है। हम तब तक पीछे नहीं हटेंगे जब तक हमारे अधिकारों का सम्मान नहीं किया जाता।
छात्र नेता लीलाधर बिरसा मर्रापा

झाबुआ पावर प्लाँट के सामने धरना प्रदर्शन चल रहा है थाना क्षेत्र में अशांति न फैले और किसी प्रकार का नुकसान न हो ऐसी व्यवस्था बनाने हमारे स्टाफ की वहाँ मौजूदगी है आंदोलनकारी उग्र रूप दिखा रहे थे उन्हें शांत कराने के प्रयास किये गये । वहाँ किसी प्रकार की मारपीट नहीं हुई, शांति बनाने के दौरान हो सकता है धक्का मुक्की हुई हो जिसे कुछ लोग मारपीट प्रचारित कर रहे है ।
थाना प्रभारी डी एस मराबी घंसौर

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!