Chhindwara 08 May 2025
छिंदवाड़ा यशो:- मंदसौर मे राज्य स्तरीय जूनियर एवं सब जूनियर स्टेट टूर्नामेंट का आयोजन 2 से 7 मई तक किया गया,जिसमे जिले के प्रतिभा वान खिलाडी पुष्कर गिरडकर ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया, उल्लेखनीय है कि छिंदवाड़ा के उदयीमान खिलाड़ी पुष्कर गिरड़कर लगातार राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगताओं में भाग लेकर जिलों को गौरवांवित कर रहे है। पुष्कर गिरड़कर ने अपने मैचों की श्रृंखला में लविन कुल्हाड़े (उज्जैन) लक्ष्य पांडेय(ग्वालियर) तनय जायसवाल (धार) को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मे खेले गए संघर्ष पूर्ण मैच में पुष्कर 2-1 से स्वर्णिम विकाश पाण्डेय (भोपाल) से पराजित होकर प्रदेश में 2 क्रम पर रहे ।
इसी के साथ छिंदवाड़ा की खुशी मालवी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चार मैच जीत कर अंतिम चक्र मे अपना स्थान सुनिश्चित किया। खिलाडिय़ों ने अपनी जीत व सफलता का श्रेय कोच एवं मार्गदर्शक जावेद खान, राकेश चौरसिया, रोनी मोदी, अरविंद गिरड़कर, विनय सिंह चंदेल, तरुण विश्वकर्मा, पवन मालवी को दिया। उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 340 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। आयोजन समिति की ओर से पुष्कर को 10,000 की राशि, प्रमाणपत्र एवं ट्राफी प्रदान की गई । राज्य स्तर पर पुष्कर सहित जिले के खिलाडिय़ों को मिली इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर जिला बैडमिंटन संघ पदाधिकारी श्री राजेश अग्रवाल, इंद्रजीत सिंह बैस, अभिषेक पटनी, दारा जुनेजा, परमजीत विज, प्रियकांत जुनेजा, डॉक्टर अनिल जैन, रवि अहिरवार, अजहर खान, असलम खान, जगदीश देशमुख ने शुभकामनाएं देते हुए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया ।



