सिवनी
जल जीवन मिशन के कार्यो में व्यापक अनियमित्ताएँ
ग्राम सभा में महिलाओं की समिति का गठन किया गया
Seoni 07 February 2025
छपारा यशो:- ग्राम पंचायत लकंवाह में 6 फरवरी को ग्राम सभा का आयोजन ग्राम पंचायत के सरपंच सुखमानशाह मरकाम की उपस्थिति मे पंचायत भवन प्रांगण में संपन्न हुई जिसमें ग्राम लकंवाह की गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में महिलाएं ने भाग लिया जिसमें महिलाओं की समिति गठन किया गया एक समिति में 20 सदस्य बनाए गए है महिलाओं की पहली समिति ग्राम सुरक्षा समिति लकवाह जिसकी अध्यक्ष श्रीमती बीना उइके दूसरी समिति, ग्राम स्वच्छता समिति लकवाह जिसकी अध्यक्ष श्रीमती श्यामकली उईके तीसरी समिति जल जीवन मिशन समिति लकवाह जिसकी अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला उईके को बनाया गया है
जल जीवन मिशन की समिति ने बताया है कि ग्राम पंचायत लकवाह में जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम में जो नल कनेक्शन हो रहे हैं उसमें फैरुल नहीं लगाया जा रहा है होल करके सटल लगा दी जा रही है इसी प्रकार नवनिर्मित पानी की टंकी के अंदर ओवरफ्लो पाइप एक मीटर नीचे है इसको भी महिला समिति ने बदलने की मांग की है एवं टंकी के अंदर फिनिशिंग कर नहीं किया गया है और ऊपर लोहे के ढक्कन नहीं लगाए गए हैं अच्छे से कंक्रीट भी नहीं की गई है झांडिला वार्ड में पानी नहीं जा रहा है। जल जीवन मिशन से बनाई गई पानी की टंकी में अनेकों अनियमिताएं बारती गई है ।



