मध्यप्रदेशसिवनी

एसडीओ सिंचाई विभाग के निलंबन से नाराज हो रहे किसान, निलंबन रद्द करने की मांग

एसडीएम केवलारी को दिया ज्ञापन, कहा मांग नहीं मानी तो होगा आंदोलन 

Seoni 17 February 2025
 सिवनी यशो:- जिले में केवलारी क्षेत्र के किसान जलसंसाधन विभाग के एसडीओ के निलंबन के विरोध में लामबंद हो रहे है । सोमवार को अनेक ग्रामों के किसानों ने केवलारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को ज्ञापन सौपते हुये मांग की है कि भीमगढ़ दांयी तट नहर उपसंभाग क्रमांक 5 के अनुविभागीय अधिकारी श्रीराम बघेल के निलंबन को तत्काल निरस्त किया जाये । किसानों ने ज्ञापन में लिखा है कि जल संसाधन विभाग के एसडीओ श्रीराम बघेल किसानों को सिंचाई के लिये पानी की न्याय संगत व्यवस्था कर रहे थे परंतु  एक शराबी व्यक्ति उनके पुरूष कर्मचारी और महिला सहकर्मी के साथ अभद्रता करने के साथ गाली गालौच कर रहा था । किसानों कहना था टेल क्षेत्र में सिंचाई के लिये किसानों को पानी नहीं मिल पा रहा है जिससे किसान आक्रोशित हो रहे थे और आंदोलन की चेतावनी दी जा रही थी वहीं हेड क्षेत्र के किसान नियम विरूद्ध तरीके से नहर के गेट खोल कर बार बार पानी ले रहे थे और टेल क्षेत्र में पानी नहीं पहुँच रहा था । टेल क्षेत्र के किसानों का आक्रोश सड़को पर न आये इसके लिये एसडीओ श्रीराम बघेल अपने सहकर्मियों के साथ व्यवस्था बनाने में लगे हुये थे और इस काम में हेड क्षेत्र के प्रभावशाली किसान बाधा उत्पन्न कर रहे थे । जिन्हें समझाईश दी गयी परंतु एक शराबी व्यक्ति द्वारा बार बार नहर का गेट खोला जा रहा था और जलसंसाधन विभाग के सुपरवाइजर सोनी तथा एक महिला उपयंत्री रोशनी के साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया । जिसे समझाने की कोशिश की गयी और बाद में उसके द्वारा अपने कृत्य के लिये क्षमा याचना भी की गयी । 

एसडीओ ने बताया क्यो उत्पन्न हुई ऐसी स्थिती

जलसंसाधन विभाग के एसडीओ श्रीराम बघेल ने पत्रकारों के समक्ष अपना पक्ष रखा है जिसमें उनका कहना है कि हेड क्षेत्र के किसान नहर का गेट खोलकर बार बार पानी ले रहे है और टेल क्षेत्र के किसानों का पानी नहीं मिल रहा । हेड क्षेत्र के किसान हमारे कर्मचारियों को बुरी तरह से परेशान कर रहे थे परेंशान कर्मचारी काम करने से मना कर रहे थे । कर्मचारियों की परेशानी को देखते हुये हमने हेड और टेल क्षेत्र के किसानों से चर्चा की और कहा कि दोनों को बराबर पानी लेने का अधिकार है । नहर के गेट जबरन खोलने वालो ने माफी भी मांगी और दुबारा ऐसा न करने के लिये कहा। किसानों को समझाने के बाद हम मरकावाड़ा पहुँचे जहाँ एक अज्ञात व्यक्ति गाली गालौच कर रहा था और वह पहले हमारे सुपरवाइजर से आकर लिपट गया फिर हमारी महिला उपयंत्री रोशनी साहू के पास पहुँचा जिसे वह डर गयी और चिल्लाई उस व्यक्ति ने महिला उपयंत्री मर्यादित शब्द कहे गये जिस वहाँ उपस्थित किसानों ने और मैने उसे काबू में करने के लिये पकड़ा तथा डिक्की में बैठाने का प्रयास किया हालांकि इसके बाद वह व्यक्ति भी समझ गया कि उसने महिला कर्मचारी के साथ अशिष्टता की है जिसके लिये उसने क्षमा याचना की और महिला कर्मचारी के पैर पड़े। महिला कर्मचारी ने उस माफ कर दिया और उसकी एफ आई आर दर्ज नहीं की गयी । श्री बघेल ने वीडिओ में कांट छाँट करने की बात कही है तथा यह भी कहा है कि जहाँ का यह वीडिओ बताया जा रहा है यह वीडिओ वहाँ का नहीं है । 

कर्मचारी बता रहे यथार्थ स्थिती, किसान कह रहे एसडीओ के साथ गलत हो रहा 

घटना क्रम के संबंध में सुपरवाइजर एवं उपयंत्री रोशनी साहू ने पुलिस थाना केवलारी में लिखित आवेदन देकर घटना स्थल पर घटित घटनाक्रम का विवरण देते हुये सुरक्षा की मांग की है । उपयंत्री साहू ने अपने आवेदन में कार्यवाही की मांग की है । वहीं किसानों ने आवेदन देते हुये कहा है कि जलसंसाधन विभाग के एसडीओ श्रीराम बघेल पूर्ण ईमानदारी से काम कर रहे थे किसानों के हितो का ध्यान रखते है कुछ आसामाजिक तत्व और प्रभावशाली व्यक्ति नियम विरूद्ध तरीके नहरों के गेट खोलकर टेल क्षेत्र के किसानों के हिस्सा का पानी लेने का अपराध करते है उनकी दाल नहीं गलने से वे श्रीराम बघेल अनुविभागीय अधिकारी के विरोध में षडयंत्र कर रहे है । किसानों ने पंचनामा बनाकर मुख्यमंत्री, जिला कलेक्टर सहित विभागीय अधिकारियों एवं पुलिस विभाग को सौंपा इसके साथ अनेक ग्रामों के किसान सोमवान को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व केवलारी के पास पहुंचकर निलंबन रद्द करने की मांग कर रहे है ।  किसानों ने मांग की है कि एसडीओ सिंचाई विभाग श्रीराम बघेल की तत्काल बहाल करते हुये, टेल क्षेत्र में पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जाए, और जो लोग अवैध अड़ाव डाल रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई हो। 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!