WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशबालाघाटहेल्थ

तनाव से मुक्ति, आनंद की अनुभूति -आर्ट ऑफ लिविंग का हैप्पीनेस योग शिविर 27 से 30 नवंबर तक

सुदर्शन क्रिया, योग और ध्यान से सीखें जीवन कौशल और आंतरिक शांति प्राप्त करने का विज्ञान

Balaghat 25 November 2025
बालाघाट यशो:- मानवतावादी आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर की संस्था आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा बालाघाट में चार दिवसीय हैप्पीनेस योग शिविर (आनंद अनुभूति कार्यक्रम) का आयोजन 27 से 30 नवंबर 2025 तक नगर पालिका परिषद सभागार में प्रतिदिन सुबह 6:30 से 9:30 बजे तक किया जा रहा है।

प्रशिक्षक सुरजीत सिंह ठाकुर ने बताया कि श्री श्री रविशंकर जी के अनुसार, नियमित सुदर्शन क्रिया, योग और ध्यान से मन शांत होता है, तनाव दूर होता है और व्यक्तित्व में ऊर्जा, संतुलन व स्पष्टता आती है। आर्ट ऑफ लिविंग तनावमुक्त जीवन का मंत्र है ।

यह अभ्यास हमें भीतर से मजबूत बनाकर जीवन में सफलता और आत्मविश्वास को बढ़ाता है।

शिविर के दौरान प्रतिभागियों को योग, प्राणायाम, ध्यान, सरल ज्ञान सत्रों के साथ विश्वविख्यात सुदर्शन क्रिया सिखाई जाएगी,

जो मानसिक स्थिरता,

आर्ट ऑफ लिविंग तनावमुक्त जीवन

सकारात्मक ऊर्जा और

आनंद की अनुभूति कराती है।

योग–ध्यान से जीवन में मिलेंगे ये लाभ

  • तनाव, चिंता और नकारात्मकता से मुक्ति

  • एकाग्रता, निर्णय क्षमता और आत्मविश्वास में वृद्धि

  • मन की शांति, भावनात्मक संतुलन और खुशहाल जीवन

  • रोग-प्रतिरोधक क्षमता और जीवन ऊर्जा में वृद्धि

वैज्ञानिक शोधों से प्रमाणित प्रभाव

अंतरराष्ट्रीय अनुसंधानों में सिद्ध हुआ है कि सुदर्शन क्रिया से—
👉 तनाव हार्मोन में कमी
👉 अवसाद व चिड़चिड़ापन में कमी
👉 अच्छे कोलेस्ट्रॉल में वृद्धि
👉 मानसिक शांति और भावनात्मक संतुलन प्राप्त होता है

कौन भाग ले सकता है?

➡️ यह शिविर 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए खुला है।

आर्ट ऑफ लिविंग स्वयंसेवकों ने नगरवासियों से इस जीवन-उपयोगी कार्यक्रम में शामिल होकर स्वस्थ,

शांत और

खुशहाल जीवन की ओर कदम बढ़ाने की अपील की है

https://theyogainstitute.org/7-days-camp

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!