धर्ममध्यप्रदेशसिवनी
गंगा नगर में सुहागिनों की आस्था का अनोखा संगम: दुर्गा मंदिर में सामूहिक सुहागलें, पति की दीर्घायु के लिए गूंजे मंगल गीत
सोलह श्रृंगार कर महिलाओं ने निभाई सनातन परंपरा, सुख-समृद्धि और स्वस्थ जीवन की की मंगल कामना
Ganga Nagar Suhaglon : दुर्गा मंदिर महिला मंडल का सामूहिक सुहागलों आयोजन, बहनों ने उत्साह से निभाई सनातन परंपरा
सिवनी यशो :- गंगा नगर स्थित दुर्गा मंदिर में महिला मंडल द्वारा सामूहिक सुहागलों कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। Ganga Nagar Suhaglon के अवसर पर बड़ी संख्या में सुहागिन महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की और मंगल कामनाएं कीं।
आयोजनकर्ता निशा नाग ने बताया कि महिला मंडल वर्ष भर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। ऐसे आयोजनों से मंडल की एकता, सहयोग और संगठन की भावना मजबूत होती है।

सनातन परंपरा से जुड़ा है सुहागला
सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र (दीर्घायु), अच्छे स्वास्थ्य और वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि की कामना के लिए यह व्रत और पूजा करती हैं।
परंपरा: यह सदियों पुरानी सनातनी परंपरा है, जिसमें विवाहित महिलाएं सोलह श्रृंगार कर पूजा-पाठ करती हैं और अपने परिवार के सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ सुहागलों का कार्यक्रम संपन्न किया और मंगल गीतों के साथ वातावरण भक्तिमय बना दिया।
इन महिलाओं की रही उपस्थिति
Ganga Nagar Suhaglon कार्यक्रम में मंडल की वरिष्ठ सदस्य शशि कार्तिकेय, माया दुबे सहित उर्मिला सनोडिया, सीमा दुबे, नीलम सनोडिया, गीता सनोडिया, सरिता साहू, वर्षा, कंचन, रेखा विश्वकर्मा, संध्या बघेल, प्रमिला, अलका, सपना दुबे, संगीता दुबे, पुष्प दुबे, पदमा, लक्ष्मी सनोडिया, अंजली राय, संगीता सनोडिया, वीणा पाठक सहित सभी बहनों का सराहनीय सहयोग रहा।
कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए समाज में एकता और परंपराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।




