WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

24 घंटे में अंधी हत्या का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार

कार हटाने की बात पर भड़का विवाद, चाकूबाजी में एक की मौत, दो गंभीर

🚨 BREAKING | घंसौर हत्या मामला – अंधी हत्या का 24 घंटे में खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

सिवनी/घंसौर यशो:-  थाना घंसौर क्षेत्र में हुई सनसनीखेज अंधी हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 आरोपी अभी भी फरार हैं।

घंसौर पुलिस द्वारा हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी
हत्या मामले का खुलासा करते हुए घंसौर पुलिस

जानकारी के अनुसार, 26 अप्रैल की रात करीब 3 बजे ग्राम बरौदा तिराहे पर कुछ युवक सड़क पर कार खड़ी कर शराब पी रहे थे। इसी दौरान शादी समारोह से लौट रहे बैंड बाजा दल के वाहन चालक गोधन यादव अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे, लेकिन सड़क पर खड़ी कार के कारण उनका वाहन आगे नहीं बढ़ सका।

यह भी पढ़े :- सड़क पर शराब पार्टी कर रहे थे दबंग, रास्ता मांगने पर युवक को चाकुओं से गोदा

जब बैंड दल के सदस्यों ने रास्ता खाली करने को कहा, तो दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि कार पर बैठे युवकों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर दिया, जिसमें गोधन यादव की मौत हो गई, जबकि हल्के वंशकार और संजू वंशकार गंभीर रूप से घायल हो गए।

📊 कैसे खुला मामला? • 3 पुलिस टीमों का गठन • CCTV और साइबर तकनीक का उपयोग • टोल नाका चेकिंग और मुखबिर तंत्र सक्रिय • 24 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर भागे थे आरोपी, दबिश देकर पकड़े

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार होकर जबलपुर भाग गए थे। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जबलपुर और बरीदा में दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा, खून से सना चाकू और कपड़े बरामद किए गए हैं। यह भी पढ़े :- नकबजनी के आरोपी थाना छपारा पुलिस की गिरफ्त में

गिरफ्तार और फरार आरोपी

  • राहुल नेमा (26)
  • नर्मदा यादव (22)
  • साहिल शर्मा (22)
  • विनोद नेमा (58)
  • मनोज नेमा (41)

फरार: निशांत राजपूत उर्फ चिन्टू, नीलेश पटेल

पुलिस टीम की अहम भूमिका

थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण सिंह झारिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस पूरे मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में सख्त संदेश गया है। https://x.com/SPSagarmp/status/2048033413593182628/photo/1

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!