WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
सिवनीमध्यप्रदेश

कान्हीवाड़ा में पेयजल संकट पर बड़ा असर, खबर के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारी

लंबे समय से परेशान ग्रामीणों को मिली उम्मीद, नए बोरवेल का सर्वे शुरू

कान्हीवाड़ा जल संकट: –

📰 MEDIA IMPACT | खबर चलते ही हरकत में आया प्रशासन
 

सिवनी/कान्हीवाड़ा यशो :- ग्राम पंचायत कान्हीवाड़ा में लंबे समय से चल रहे पेयजल संकट को लेकर प्रशासन की उदासीनता आखिरकार तब टूटी, जब यह मुद्दा मीडिया में प्रमुखता से उठाया गया। खबर प्रकाशित होते ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) के अधिकारी हरकत में आए और मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

कान्हीवाड़ा जल संकट के बाद निरीक्षण करते पीएचई अधिकारी
कान्हीवाड़ा जल संकट – मीडिया में खबर के बाद कान्हीवाड़ा पहुंचे पीएचई अधिकारी, जल संकट का किया निरीक्षण

जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों द्वारा कई बार संबंधित अधिकारियों को जल संकट की समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। यहां तक कि केवलारी विधायक रजनीश हरवंश सिंह द्वारा लिखित पत्र दिए जाने के बावजूद भी प्रशासनिक स्तर पर कोई खास कार्रवाई नहीं हुई।

यह भी पढ़े :-  पेयजल संकट निराकरण पर मुख्यमंत्री एवं जलसंसाधन मंत्री की त्वरित कार्यवाही पर विधायक ने आभार व्यक्त किया

स्थिति उस समय और गंभीर हो गई, जब गांव के नल चालक ने पानी सप्लाई करने से मना कर दिया, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मजबूर होकर ग्रामीणों ने अपनी समस्या को मीडिया के माध्यम से उठाया।

 क्या हुआ असर? • खबर प्रकाशित होते ही अधिकारी सक्रिय • पीएचई विभाग की टीम मौके पर पहुंची • नए बोरवेल के लिए स्थान चिन्हित • जल्द बोरिंग मशीन भेजने का आश्वासन

ग्रामीण बोले: पहले सुन लेते तो नहीं होती परेशानी

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते उनकी शिकायतों पर ध्यान दिया जाता, तो उन्हें इस तरह की कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ता। हालांकि अब प्रशासन की सक्रियता से लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद जगी है।

यह भी पढ़े :- पेयजल संकट :  ग्रामीण हुए उग्र, एनएच 44 फोरलेन पर किया चक्का जाम

अब सबकी नजर कार्रवाई परपं

फिलहाल, अधिकारियों द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद ग्रामीणों को उम्मीद है कि जल्द ही नए बोरवेल के माध्यम से जल संकट से राहत मिलेगी। अब देखना होगा कि यह पहल कितनी तेजी से जमीन पर उतरती है।

https://www.patrika.com/opinion/how-can-the-problem-of-water-crisis-be-tackled-6887113

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!