मध्यप्रदेशछिंदवाड़ा

नव वर्ष पर जिले को जुन्नारदेव रेलवे ओवर ब्रिज की सौगात

जिले का सबसे लंबा आरओबी बनकर तैयार, यातायात को मिलेगी बड़ी राहत

Chhindwara 02 January 2026
छिंदवाड़ा यशो:-नव वर्ष 2026 की शुरुआत छिंदवाड़ा जिले के लिए बड़ी विकासात्मक सौगात लेकर आई है। जिले के तामिया–जुन्नारदेव मार्ग पर स्थित राज्य राजमार्ग क्रमांक-41 में जुन्नारदेव नगरीय क्षेत्र के रेलवे ट्रैक कि.मी. 943/0, लेवल क्रॉसिंग ए-पी-37 पर नव निर्मित रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। यह ब्रिज जिले का अब तक का सबसे लंबा रेलवे ओवर ब्रिज है।

जुन्नारदेव रेलवे ओवर ब्रिज छिंदवाड़ा
जुन्नारदेव में जिले का सबसे लंबा 554 मीटर रेलवे ओवर ब्रिज बनकर तैयार।

मध्यप्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एम.पी.आर.डी.सी.) द्वारा निर्मित इस ओवर ब्रिज की कुल लंबाई 554 मीटर है।

इसमें 330 मीटर के 11 स्पैन, दोनों ओर 84-84 मीटर के बॉक्स तथा 140 मीटर लंबी रिटेनिंग वॉल का निर्माण किया गया है।

रेलवे फाटक की समस्या से मिलेगी मुक्ति

इस ओवर ब्रिज के चालू होने से जुन्नारदेव तहसील की लगभग 30 प्रतिशत आबादी को रेलवे फाटक पर घंटों इंतजार करने की मजबूरी से राहत मिलेगी।

वर्षों से जाम, एंबुलेंस और स्कूली वाहनों की देरी जैसी समस्याओं से जूझ रहे नागरिकों के लिए यह ब्रिज किसी वरदान से कम नहीं है।

पर्यटन और व्यापार को मिलेगा नया आयाम

स्टेट हाईवे-41 पर निर्मित यह रेलवे ओवर ब्रिज हर्रई,

बिजोरी,

तामिया,

जुन्नारदेव,

नीमढाना,

बोरदेही,

मुल्ताई,

आठनेर और कुकरूखामला क्षेत्रों को सुगम यातायात सुविधा से जोड़ेगा।

साथ ही यह छिंदवाड़ा जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल पातालकोट को कुकरूखामला–बैतूल मार्ग से बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।

विकास की रफ्तार को नई गति

स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने इस बहुप्रतीक्षित परियोजना के पूर्ण होने पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के सामाजिक,

आर्थिक और पर्यटन विकास की दिशा में मील का पत्थर बताया है।

नव वर्ष पर मिला यह उपहार आने वाले वर्षों में जिले की प्रगति को नई गति देगा।

— रिपोर्ट | दैनिक यशोन्नति

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!