छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

कुत्ते को ज्ञापन देना राजनीति की मर्यादा के खिलाफ -भाजपा जिलाध्यक्ष का कांग्रेस पर पलटवार

किसान आंदोलन नहीं, “नकुलनाथ स्थापित करो अभियान” : शेषराव यादव

Chhindwara 21 August 2025

छिंदवाड़ा यशो:- भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कांग्रेस द्वारा छिंदवाड़ा में आयोजित किसान बचाओ आंदोलन को “राजनीतिक नौटंकी” करार दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस किसानों के नाम पर आंदोलन नहीं कर रही,

बल्कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने पुत्र नकुलनाथ को स्थापित करने की जुगत में हैं।

 कांग्रेस की मंशा पर सवाल

यादव ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद से कमलनाथ जी,

किसी भी कीमत पर अपने पुत्र नकुलनाथ को राजनीति की मुख्यधारा में लाना चाहते हैं।

“किसानों से कांग्रेस का कोई लेना-देना नहीं, वे सिर्फ नेता पुत्रों को स्थापित करने की रणनीति पर काम करते हैं।” – शेषराव यादव

 किसानों को गुमराह करने का आरोप

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने यूरिया संकट की झूठी अफवाहें फैलाईं और किसानों में भय का माहौल बनाया,

जबकि प्रदेश में कहीं भी यूरिया की कमी नहीं है। उन्होंने आंदोलन को “किसान बचाओ आंदोलन नहीं, नकुलनाथ स्थापित करो आंदोलन” बताया।

यह भी पढ़े :- …….तो कांग्रेसियों ने कुत्ते को सौंपा ज्ञापन, छिंदवाड़ा में हजारों कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

 मर्यादा के खिलाफ कृत्य

यादव ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा आंदोलन के दौरान

कुत्ते को ज्ञापन सौंपने की घटना को राजनीति की गरिमा के खिलाफ बताया।

उन्होंने कहा –

“इस कृत्य ने छिंदवाड़ा जिले की छवि धूमिल की है। कांग्रेस नेताओं को जनता से माफी मांगनी चाहिए।”

सत्ता हस्तांतरण की कोशिश

भाजपा जिलाध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि कमलनाथ जी अब उम्र और स्वास्थ्य के चलते सक्रिय राजनीति में कमजोर हो रहे हैं,

इसलिए वे किसी भी तरीके से नकुलनाथ को स्थापित करना चाहते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे आंदोलन को धनबल और झूठे मुद्दों पर प्रायोजित किया गया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!