Chhindwara 04 June 2025
छिंदवाड़ा यशो:- गांधी गंज व्यापारी मंडल पंचेश्वर हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चौथे दिन शोभायात्रा एवं हवन किया गया।
गांधी गंज व्यापरियां ने भगवन श्रीराम सीताजी एवं लक्ष्मण जी, शंकर जी का परिवार का जगह-जगह स्वागत किया गया, जुलूस में गांधी गंज व्यापारी मण्डल के अध्यक्ष उमेश अग्रवाल समिति के सदस्य एवं व्यारियों ने उत्साह पूर्वक स्वागत किया, जजमान दीपेश अग्रवाल एवं नवनीत राठी पत्नि सहित शोभायात्रा में शामिल हुये।
आज 5 जून को देवताओं की स्थापना पूर्ण आहूति एवं भंडारा होगा। 6 जून को एकल अभियान द्वारा सुन्दरकाण्ड एवं 7 जून से 11 जून तक वनवासी कथाकार सुश्री संगीता किशोरी द्वारा रामकथा की जावेगी।



