दुकानदारों द्वारा बढ़ाये गए टीन शेड पर चला बुलडोजर
ईएलसी चौक से जेल तिराहे तक हटाया गया अतिक्रमण
Chhindwara 04 June 2025
छिंदवाड़ा यशो:- शहर को अतिक्रमण मुक्त किये जाने नगर निगम और जिलाप्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई के तहत बुधवार बड़ी संख्या में दुकानो द्वारा किये गये अतिक्रमण (Encroachment) को हटाया गया। ईएलसी चौक से जेल तिराहे तक दुकानदारों पर कार्रवाई की गई इस दौरान दुकानदारों द्वारा दुकान के सामने लगाए गए टीन शेड एवं अन्य निर्माण कार्य को जेसीबी मशीन से हटाया गया। यह कार्रवाई कल भी जारी रहेगी अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान प्रशासन और पुलिस बल बड़ी संख्या में उपस्थित था।
अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ विरोध का सामना अतिक्रमण दल को करना पड़ा लेकिन किसी की नहीं सुनी गई। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बुधवार को सख्त कार्रवाई की शुरुआत कर दी है। यह अभियान ईएलसी इलाके से प्रारंभ किया गया और शाम 4 बजे तक जारी रहेगा। नगर निगम, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम इस कार्रवाई में जुटी हुई है। 250 कर्मचारियों की टीम और भारी पुलिस बल के साथ अभियान के दौरान चार ट्रैक्टर, तीन जेसीबी मशीन और तीन थानों का पुलिस बल मौके पर मौजूद था।
कुल 250 कर्मचारियों की टीम ने मिलकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया। पहले से चेतावनी देने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के खिलाफ अब प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। जिला अस्पताल के सामने कार्रवाई के बाद वहां का नजारा बदला नजर आ रहा है अब सड़क चौड़ी नजर आ रही है नगर निगम प्रशासन दोबारा अतिक्रमण होने से कब तक रोक पता है ये तो आने वाले समय की बात है।
प्रशासन की ओर से संकेत दिए गए हैं कि यह अभियान शहर के अन्य अतिक्रमण प्रभावित क्षेत्रों में भी आगे जारी रहेगा। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि शहर की सुंदरता और यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए यह कदम उठाना जरूरी हो गया था।



