WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
धर्मविचारसिवनी

good morning thoughts : आपका हर कर्म ही धर्म बन जाय

धर्म के लिए अलग से कर्म करने की आवश्यकता नहीं है अपितु जो हो रहा है उसी को ऐसे पवित्र भाव से करें कि वही धर्म बन जाए।
धर्म के लिए अलग से कर्म करने के बजाय प्रत्येक कर्म को धर्ममय करना सीखें। आज हमारी प्रार्थना कार्य बन कर रही गई है। होना यह चाहिए प्रत्येक कार्य प्रार्थना जैसा हो जाए।
good morning thoughts : आपका हर कर्म ही धर्म बन जाय - Seoni News
जीवन बीमा के इस युग में आज हमने धर्म को भी इसी दृष्टि से देखना शुरू कर दिया है। साल में एक धार्मिक आयोजन या अनुष्ठान रुपी किश्त जमा कर, साल या 6 महीने के लिए निश्चिन्त हो जाते हैं। साल में एक बड़ा आयोजन या पूजा करने की बजाय प्रत्येक कर्म को, व्यवहार को , आचरण को धर्ममय करना सीखें।
माता-पिता, गुरु और समाज ने हमें जो कर्तव्य स्वरूप उपकार किये हैं उनके प्रति उपकार करके तथा वही कर्तव्य अपने संतान के लिए करके ऋण मुक्त होंI
हमारा व्यवहार, आचरण, हमारा बोलना, सुनना, देखना, सोचना सब इतना लयवद्ध और ज्ञानमय हो कि ये सब अनुष्ठान जैसे लगने लग जाएँ। धर्म के लिए अलग से कर्म करने की आवश्यकता नहीं है अपितु जो हो रहा है उसी को ऐसे पवित्र भाव से करें कि वही धर्म बन जाए।
https://pin.it/14hdVkcXe

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!